Advertisement
होमताजा खबरक्राइम
आजमगढ़ में फिर बढ़ा अपराधियों का मनोबल, स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में फिर बढ़ा अपराधियों का मनोबल, स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Last Updated:

Crime News: एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई. उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है. घटना ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजीश में हुई है. हमलावरों को अपराधिक इतिहास भी रहा है.

आजमगढ़ में फिर बढ़ा अपराधियों का मनोबल, स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्याZoom
शिक्षक की हत्या के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है.
आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक हेड मास्टर की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं. वहीं शिक्षक की हत्या के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है.

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी 46 वर्षीय संजय यादव गुरूवार की सुबह घर से विद्यालय के लिए निकले. वे हरैया ब्लाक के अखईपुर में कंपोजिट विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे. वह जैसे ही बाइपार भठठे के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार बदमशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोली मारकर संजय यादव को घायल कर दिया. गोली की आवाज को सुनकर खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार हो गए.
वहीं घायल संजय यादव को आनन-फानन में शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं. वहीं एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई. उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है. घटना ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजीश में हुई है. हमलावरों को अपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के साथ गैंगेस्टर एक्ट के तहत इनको पाबंद कर इनकी संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा.

About the Author

Utkarsh Kumar
A bilingual multimedia journalist having experience of more than 11 years in mainstream media industry. He has been working with Network 18 Media Investment Limited Since July 2017, He is working as a Chief Sub...और पढ़ें
और पढ़ें