Advertisement
होमताजा खबरदिल्ली-एनसीआर
दिल्ली पुलिस तीसरी आंख से रखेगी नजर, ट्रैफिक रूल तोड़ने से पहले जान लें, वरना

दिल्ली पुलिस तीसरी आंख से रखेगी नजर, ट्रैफिक रूल तोड़ने से पहले जान लें, वरना गलती और फिर...

Written by:
Last Updated:

दिल्ली सरकार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने, एक्सपायर गाड़ियों की पहचान करने, और गलत लेन में गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी में है. ट्रैफिक पुलिस ने प्राइवेट कंपनी की मदद से ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान करने वाली एआई बेस्ड कैमरा शहर के 500 से अधिक सिग्नल पर इंस्टॉल करने की तैयारी में है.

दिल्ली पुलिस तीसरी आंख से रखेगी नजर, ट्रैफिक रूल तोड़ने से पहले जान लें, वरनाZoom
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं.
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और ओवर स्पीडिंग करने वालों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार शहर में आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस आधारित स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) करने वाली 500 से अधिक कैमरे इंस्टॉल करने की तैयारी कर रही है. सरकार ने कैमरे इंस्टाल करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इसके लिए प्राइवेट कंपनी को शामिल करने की तैयारी कर रही है. जिस भी कंपनी को इसका टेंडर दिया जाएगा, वह अगले 20 सालों तक इसे ऑपरेट करेगी. साथ ही ट्रैपिक नियम तोड़ने वालों से जुर्माने से सरकार अपनी तिजोरी भरेगी.

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक उल्लंघनों का पता लगाने के लिए AI-आधारित क्लियर विजिबिलिटी हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाने वाली कंपनी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें एनालिटिक्स, ई-चालान के लिए मोबाइल या टैबलेट-वाले ऐप और एक मॉनिटरिंग डैशबोर्ड शामिल किया है. शुरुआत में, कैमरे 500 ट्रैफिक जंक्शनों पर लगाए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है.
पहले से 350 एएनपीआर
सरकार पहले ही 350 एएनपीआर कैमरे लगाए हैं. इनकी मदद से ट्रैफिक खास तौर पर तेज गति से गाड़ी चलाने और सिग्नल जंपिंग करने वाले लोगों की चलान की जाती रही. इसके अलावा, शहर में लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली पुलिस द्वारा दो लाख से अधिक निगरानी कैमरे लगाए गए हैं. हालांकि, इश बात की जानकारी नहीं है कि सरकार एआई बेस्ड कैमरे लगाने वाली कंपनी को राजस्व का कितना हिस्सा दे रही है.
Advertisement
उल्लंघनों की जांच करने में सक्षम बनाएंगे
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एआई-संचालित कैमरों से दोपहिया वाहन सवारों, निजी कारों और कैब चलाने वाले मोटर चालकों और मालवाहक और पैसेंजर गाड़ियों द्वारा किए गए कई उल्लंघनों की जांच करने में सक्षम होंगे.
अब नहीं किया जाएगा गिरफ्तार
फिलहाल, यातायात पुलिस उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही गिरफ्तार करती है. मगर, परिवहन विभाग एएनपीआर कैमरों से खासतौर पर माल और पैसेंजर गाड़ियों तथा प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले गाड़ियों की पहचान कर उन पर फाइन किया जाएगा. एक अधिकारी ने कहा, “हाई-टेक कैमरे गलत लेन में वाहन चलाने वाले या फुटपाथ पर चलने वाले दोपहिया वाहनों की पहचान करने में सक्षम होंगे.
नियम का उल्लंघन करने वालों पर रहेगी नजर
एएनपीआर कैमरे वाहन पोर्टल के साथ डेटा का मिलान करके 15 साल का टाइम फ्रेम समाप्त कर चुकी गाड़ियों, प्रदूषण का उल्लंघन, समाप्त हो चुके बीमा और चोरी हुए वाहनों का भी पता लगाने में काफी मदद करेंगी. एक अधिकारी ने बताया, ‘ये कैमरे ऑड-ईवन योजना या जीआरएपी प्रतिबंधों के दौरान दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रतिबंधित वाहनों का भी पता लगाने में मदद करेगी.

About the Author

Deep Raj Deepak
Deep Raj Deepak joined News18 on June 15, 2022. Presently he is working on the home page of hindi.news18.com. He has expertise in politics and current affairs, social, science, research and viral news. Apart fr...और पढ़ें
और पढ़ें