Advertisement
होमताजा खबरदिल्ली-एनसीआर
दिल्‍ली में ट्रिपल इंजन सरकार? विजेंद्र गुप्‍ता ने उठाया ऐसा कदम, AAP शॉक्‍ड!

दिल्‍ली में बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार? विजेंद्र गुप्‍ता ने उठाया ऐसा कदम, चाह कर भी MCD में कुछ नहीं कर पाएगी AAP!

Edited by:
Last Updated:

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली में एमसीडी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने 14 विधायकों को मनोनीत किया है, जिसमें 11 बीजेपी के हैं. बीजेपी 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है. अप्रैल में चुनाव होंगे. पिछले मेयर चुनाव में AAP महज तीन वोट से ही अपना मेयर एमसीडी में बना पाई थी.

ख़बरें फटाफट
दिल्‍ली में ट्रिपल इंजन सरकार? विजेंद्र गुप्‍ता ने उठाया ऐसा कदम, AAP शॉक्‍ड!Zoom
विजेंद्र गुप्‍ता ने बडा कदम उठाया. (File Photo)
नई दिल्‍ली. केंद्र और दिल्‍ली में इस वक्‍त बीजेपी की सरकार है लेकिन दिल्‍ली नगर निगम की सत्‍ता में आम आदमी पार्टी काबिज है. जल्‍द ही एमसीडी के मेयर पद पर भी बीजेपी का कब्‍जा हो, इसके लिए दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने पूरा इंतजाम कर दिया है. विजेंद्र गुप्ता ने एमसीडी के लिए 14 विधायकों को मनोनीत किया है, जिससे से 11 बीजेपी के हैं. अगले महीने दिल्‍ली मेयर पद के चुनाव होने हैं. पिछली बार महज तीन वोट के अंतर से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी एमसीडी में अपना मेयर बना पाने में सफल हुई थी. ऐसे में मेयर चुनाव जीतकर बीजेपी दिल्‍ली में ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनाने के सपने को पूरा करती नजर आ रही है.

14 विधायकों में से केवल तीन आम आदमी पार्टी के विधायकों को एमसीडी के लिए मनोनीत किया गया है. अप्रैल में मेयर और डिप्‍टी मेयर पर के मतदान होने हैं. पार्षदों के अलावा, दिल्ली के सात लोकसभा सदस्य (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सदस्य (सभी ‘आप’ के) और 14 मनोनीत विधायक दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्‍टी मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव में मतदाता हैं. गुप्ता ने एक बयान में कहा कि मनोनीत विधायक नगर निगम की बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहायता करेंगे.
महज 3 वोट से जीती थी AAP
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमसीडी में मनोनीत भाजपा विधायकों में अनिल शर्मा, चंदन चौधरी, जितेंद्र महाजन, करनैल सिंह, मनोज कुमार शौकीन, नीलम पहलवान, प्रद्युम्न सिंह राजपूत, राज कुमार भाटिया, रविकांत, संजय गोयल और तरविंदर मारवाह हैं. AAP के विधायकों में प्रवेश रत्न, सुरेंद्र कुमार और राम सिंह नेताजी शामिल हैं. AAP ने नवंबर 2024 में हुए पिछले मेयर इलेक्‍शन में तीन मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. पिछले महीने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा महापौर का पद हासिल करके दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है.
BJP में शामिल होना चाहते हें AAP पार्षद
भाजपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘एमसीडी में पार्टी के 11 विधायकों के मनोनीत होने के साथ ही मेयर पद पर जीत की संभावना खासकर तब और भी अधिक हो गई है जब हमें पहले से ही ‘आप’ के कई पार्षदों से संकेत मिल रहे हैं कि वे भाजपा में शामिल होना चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा कि केंद्र, दिल्ली और एमसीडी में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार लोगों की सेवा के लिए तेजी से काम सुनिश्चित करेगी.
Advertisement
एमसीडी में किसकी कैसी स्थिति?
फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीती थीं जबकि ‘आप’ को केवल 22 सीट पर जीत मिली थी. अधिकारियों के अनुसार, एमसीडी में ‘आप’ के 121 पार्षदों में से तीन ने विधानसभा चुनाव जीता, जबकि भाजपा के 120 पार्षदों में से आठ सदन के लिए चुने गए. ‘आप’ ने 2022 के एमसीडी चुनावों में 134 वार्ड, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय ने तीन वार्ड जीते थे.

About the Author

Sandeep Gupta
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और...और पढ़ें
और पढ़ें