IGI एयरपोर्ट जाने वालों को दिवाली गिफ्ट, अब चौबीसों घंटे मिलेगी खास सुविधा, आतिशी सरकार का बड़ा फैसला
Written by:
Agency:पीटीआई
Last Updated:
IGI Airport Aerocity News: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर साल से बड़ी तादाद में लोग सफर करते हैं. देश के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डे पर चौबीसों घंटे विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ होते रहते हैं. IGI एयरपोर्ट के समीप स्थित एयरोसिटी को लेकर दिल्ली की आतिशी मर्लेना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) देश के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक है. यहां हर दिन दर्जनों की संख्या में फ्लाइट लैंड करने के साथ ही टेकऑफ भी करती हैं. IGI एयरपोर्ट का नाम पूरे एशिया में है. टूरिस्ट को लुभाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के पास ही एयरोसिटी बनाया गया है. अब आतिशी मर्लेना की सरकार ने एयरोसिटी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने एयरोसिटी से जुड़े उस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें यहां के रेस्टोरेंट को चौबीसों घंटे ओपन रखने की बात कही गई थी. सरकार ने दिवाली से ठीक पहले इस प्रपोजल को स्वीकार कर दिल्लीवालों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी आने वाले हजारों-लाखों टूरिस्ट को बड़ा तोहफा दिया है.
दिल्ली में टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है. आतिशी मर्लेना की सरकार ने बुधवार को IGI एयरपोर्ट के समीप स्थित एयरोसिटी में रेस्टोरेंट के चौबीसों घंटे खुले रहने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी. बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित एयरोसिटी हॉस्पिटेलिटी का बड़ा जोन है, ऐसे में आतिशी सरकार के फैसले से एक तरफ जहां सरकार को ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू हासिल होगा तो दूसरी तरफ IGI एयरपोर्ट या एयरोसिटी आने वालों को भी क्वालिटी फूड हर समय मिल सकेगा. एयरोसिटी में पहले से ही 4 स्टार या इससे ज्यादा कैटेगरी के होटल दिन-रात खुले रहते हैं. टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए अब रेस्टोरेंट भी चौबीसों घंटे ओपन रहेंगे.
लाइसेंस फीस से कमाई
दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एयरोसिटी में उम्दा होटल्स पहले से ही चौबीसों घंटे ऑपरेट हो रहे थे. अब रेस्टोरेंट के भी राउंड द क्लॉक ओपन होने से लोगों को खानपान के ज्यादा विकल्प मिलेंगे. आगे बताया गया है कि आतिशी सरकार ने इससे जुड़े प्रस्ताव को हरी झंडी देने से न केवल टूरिस्ट को अट्रैक्ट किया जा सकेगा, बल्कि लाइसेंस फीस बढ़ाकर रेवेन्यू भी हासिल किया जा सकेगा. इस तरह पर्यटकों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलने के साथ ही सरकार कमाई भी कर सकेगी.

Advertisement
यहां पहले से ही चौबीसों घंटे खुल रहे रेस्टोरेंट
IGI एयरपोर्ट से सटे गुरुग्राम में पहले से ही चौबीसों घंटे रेस्टोरेंट ओपन हो रहे हैं. अतिरिक्त घंटों तक रेस्टोरेंट के ओपन से कमाई भी हो रही है. इसे देखते हुए एयरोसिटी में भी रेस्टोरेंट को चौबीसों घंटे ओपन रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया था. बाद में इसे सरकार के पास भेजा गया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है. इससे पहले 29 अक्टूबर 2024 को दिल्ली सरकार ने 111 अतिरिक्त दुकानों को चौबीसों घंटे ओपन करने की अनुमति दे दी थी. इसके साथ ही देश की राजधानी में चौबीसों घंटे ओपन रहने वाले शॉप्स की संख्या 700 से ज्यादा हो गई है.

About the Author
Manish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
और पढ़ें