Advertisement
होमताजा खबरDelhi
अगर कर दिए ये गलती, तो कट जाएगा चालान, फिर कहना नहीं कि बताया नहीं

अगर कर दिए ये गलती, तो कट जाएगा चालान, फिर कहना नहीं कि बताया नहीं, 24000 लोग भुगत रहे हैं सजा

Last Updated:

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक यानी दो सप्ताह में ही 24,841 वाहनों का चालान कर दिया. ट्रैफिक पुलिस ने 144 वाहनों को जब्त कर लिया है. इस अभियान को ऑपरेशन चक्रव्यूह नाम दिया गया, जिसके तहत हेलमेट के बिना गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों को रोकना था. इस दौरान एक गाड़ी से नारकोटिक्स भी बरामद हुए, जिसकी एफआईआर दर्ज की गई है.

अगर कर दिए ये गलती, तो कट जाएगा चालान, फिर कहना नहीं कि बताया नहींZoom
दिल्ली पुलिस ने विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 24,841 चालान जारी किए. (फाइल फोटो)
Delhi Traffic Management: दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक यानी दो सप्ताह में ही 24,841 वाहनों का चालान कर दिया. ट्रैफिक पुलिस ने 144 वाहनों को जब्त कर लिया है. इस अभियान को ऑपरेशन चक्रव्यूह नाम दिया गया, जिसके तहत हेलमेट के बिना गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों को रोकना था. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहल शुरू कर दी है. दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त के विशेष निर्देशों पर एक बड़ा अभियान चलाया गया.

इस ऑपरेशन में ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस और पीसीआर के साथ मिलकर कार्यवाही की. ‘चक्रव्यूह’ की रणनीति और कार्यवाहीऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ को व्यवस्थित ढंग से लागू किया गया था. इस रणनीति में व्यस्त चौराहों, बाजार के केंद्रों और दुर्घटना प्रवण स्थानों सहित चुनिंदा क्षेत्रों के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर ट्रैफिक कर्मियों को तैनात करना शामिल था. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी नियम तोड़ने वाला व्यक्ति कार्रवाई से बच न सके.

नए साल से पहले दिल्ली में खूब कट रहे चालान

दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन के जरिए जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले गंभीर अपराधों पर ध्यान केंद्रित किया गया. खासकर हेलमेट के बिना गाड़ी चलाना, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना, जिसमें गलत साइड ड्राइविंग भी शामिल है के मामले में कई चालान काटे. इसके साथ ही गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और ट्रैफिक सिग्नल जंप करना जैसे मामले सामने आए.

कार्रवाई के चौंकाने वाले आंकड़े

दो सप्ताह के दौरान चले इस सघन अभियान के परिणाम चौंकाने वाले रहे, जो दिखाते हैं कि दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर होता है. दिल्ली पुलिस ने विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 24,841 चालान जारी किए. गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों और चोरी के संधेह में 144 वाहनों को जब्त कर लिया गया. इस ड्राइव के दौरान, एक वाहन के अंदर नारकोटिक्स पदार्थ पाए जाने पर पीएस तिमरपुर में एक एफआईआर भी दर्ज की गई. इससे यह पता चलता है कि ट्रैफिक जांच से अन्य अपराधों पर भी अंकुश लगता है.

ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुख्यालय DCP शशांक जायसवाल ने बताया कि इस ऑपरेशन को कानून का पालन करने वाली आम जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. यह ऑपरेशन सड़क अनुशासन को बढ़ावा देने और दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
दिल्ली में सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियम का उल्लंघन ओवरस्पीडिंग और गलत पार्किंग का होता है. ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 तक ओवरस्पीडिंग के 1 करोड़ 64 लाख से अधिक चालान काटे गए थे, जो दैनिक रूप से 49,000 से अधिक हैं. इसके अलावा, गलत पार्किंग और रेड लाइट जंप 43 लाख से अधिक चालान भी प्रमुख समस्याएं हैं. मौके पर किए जाने वाले चालानों में भी गलत पार्किंग ही सबसे आगे रहती है. इसके बाद Pollution Under Control Certificate और बिना हेलमेट के वाहन चलाने के चालान आते हैं.

About the Author

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें