Advertisement
होमताजा खबरधर्म
हरियाली तीज पूजा के समय इन चीजों का लगाएं भोग, शिव-पार्वती होंगे प्रसन्न

Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पूजा के समय इन चीजों का लगाएं भोग, शिव-पार्वती होंगे प्रसन्न, मिलेगा यह आशीर्वाद

Last Updated:

Hariyali Teej 2023 : देवघर के ज्योतिषी के अनुसार, हरियाली तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं. वहीं कुवारी कन्या भी मनचाहा पति वर की प्राप्ति के लिए यह पर्व करती हैं. लेकिन पूजा में विशेष भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं.

हरियाली तीज पूजा के समय इन चीजों का लगाएं भोग, शिव-पार्वती होंगे प्रसन्नZoom
Hariyali Teez 2023
परमजीत कुमार/देवघर. हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए हरियाली तीज का खास महत्व है. इस दिन सुहागिन पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी 19 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इस पर्व में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. पूजा में भोग का खास महत्व है. भगवान को प्रसन्न होने वाले भोग लगाने से मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं.

बैद्यनाथ धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित नन्द किशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि हरियाली तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं. वहीं कुवारी कन्या भी मनचाहा पति वर की प्राप्ति के लिए यह पर्व करती हैं. लेकिन पूजा में विशेष भोग लगाने से प्रभु प्रसन्न होते हैं.
खीर का लगाए भोग
हरियाली तीज की पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती को चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है.
Advertisement
सूजी के हलवा से करें पूजा
हरियाली तीज के दिन सूजी से बने हलवा का भी भोग लगा सकते हैं. पूजा के बाद भोग को गरीबो मे बांटें. इससे भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
माता पार्वती को पसंद है मालपुआ
हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता गौरी को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं. माना जाता है माता गौरी को मालपुआ बेहद पसंद है. लिहाजा इस भोग से प्रभु प्रसन्न होते हैं.
पंचमेवा चढ़ाएं
हरियाली तीज की पूजा के दौरान पंचमेवा चढ़ाने की भी परंपरा है. भगवान शिव और माता पार्वती को पंचमेवा यानी पांच तरह की मिठाई अर्पण करने से शुभ माना जाता है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें