घर में लगी आग को सपने में देखना किस बात का संकेत? अगर आपमें भी है कंफ्यूजन तो ज्योतिषाचार्य से जानिए सच्चाई
Written by:
Last Updated:
Meaning of dreaming: वास्तव में सपनों की दुनिया अलग ही होती है. यह हमारे अवचेतन मन का एक अलग खेल है, जो दिन भर की यादों, अनुभवों और भावनाओं से भरी होती है. कुछ लोग इनको मानते हैं तो कुछ नहीं. लेकिन बता दूं कि, सपने यूं ही तो नहीं होते, ये बहुत कुछ कहते भी हैं. जानिए, अगर आप सपने में घर में लगी आग देखते हैं तो उसका क्या मतलब-

Meaning of dreaming: वास्तव में सपनों की दुनिया अलग ही होती है. यह हमारे अवचेतन मन का एक अलग खेल है, जो दिन भर की यादों, अनुभवों और भावनाओं से भरी होती है. कुछ लोग इनको मानते हैं तो कुछ नहीं. लेकिन बता दूं कि, सपने यूं ही तो नहीं होते, ये बहुत कुछ कहते भी हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप उन सपनों के मतलब को समझें, ताकि समय रहते आप के साथ होने वाले अच्छे-बुरे कार्य की जानकारी हो सके. लोग बहुत तरह के सपने देखते हैं, उनमें कुछ याद रहते हैं तो कुछ भूल भी जाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सपने में घर में आग लगी हुई देखी है. या फिर आप आग के बीच में फंसे हों. अगर हां, तो क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है? अब सवाल है कि आखिर, सपना देखने का मतलब क्या होता है? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत शास्त्री-
सपने में घर में आग लगी देखने का मतलब
सपने में अपने घर में आग लगी देखने पर कई लोग घबरा जाते हैं. लेकिन, आपको बता दूं कि, सपने में ऐसा दिखने पर आपको चिंता करने के बजाय आपको खुश होना चाहिए. बता दें कि, यदि आप सपने में अपने घर को जलता देखते हैं तो संकट दूर होने की ओर इशारा है. दरअसल इस तरह के संकेत का मतलब है कि जल्द ही आपके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. यदि आप अविवाहित हैं तो मनपसंद जीवनसाथी की खोज पूर्ण हो सकती है.
Advertisement
सपने में खुद को आग में फंसा देखने का मतलब
सपने में यदि आप भयंकर आग को देखते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल इस तरह के मतलब का अर्थ है कि आपका मानसिक तनाव अब समाप्ति की ओर है. आपको विदेश यात्रा का योग बन सकता है. इसके अलावा यदि आप खुद को सपने में आग के बीच खुद को फंसा देखते हैं और खुद को बचा नहीं पा रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में पित्त की समस्या बढ़ सकती है. बेहतर है कि ऐसा सपना देखने पर चेकअप जरूर कराएं.
सपने में दुकान में आग लगी देखने का मतलब
सपने में आग देखना शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाओं की ओर इशारा करती है. इसके लिए मायने ये रखता है कि आप सपने में आग लगने की घटना कहां होने की देख रहे हैं. बता दें कि, यदि आप सपने में अपनी दुकान या ऑफिस को जलता हुए देखते हैं तो ये आपकी तरक्की की ओर इशारा करती है. अगर आप बिजनेश मैन हैं तो व्यापार में लाभ हो सकता है और यदि आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन संभव है.
सपने में खुद को आग बुझाते देखने का मतलब
सपने में आग बुझाते देखना जीवन में आने वाली नकारात्मक घटनाओं की ओर इशारा है. ऐसे में जरूरी है कि एहतियात के साथ काम लें. बता दें कि यदि आप इस तरह का सपना देखते हैं तो इसका मतलब है कि किसी के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. इस तरह की स्थिति परिवार के सदस्यों के साथ भी हो सकती है.
About the Author
Lalit Kumar
ललित कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इस दौरान वे मेडिकल, एजुकेशन और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को कवर किया करते थे. पत्रकारिता क...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें