Advertisement
होमताजा खबरधर्म
11 जुलाई से सावन शुरू, कब है श्रावण शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी?

Sawan Vrat Tyohar List 2025: 11 जुलाई से सावन शुरू, कब है श्रावण शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी, रक्षाबंधन? देखें श्रावण मास के व्रत-त्योहार

Last Updated:

Festivals During Sawan 2025: इस साल सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है. सावन को श्रावण भी कहा जाता है, जो प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक होता है. श्रावण में सावन सोमवार, मंगला गौरी, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, पुत्रदा एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं. आइए देखते हैं सावन के व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट.

ख़बरें फटाफट
11 जुलाई से सावन शुरू, कब है श्रावण शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी?Zoom
2025 सावन के व्रत और त्योहार.
Festivals During Sawan 2025: सावन माह की शुरूआत 11 जुलाई शुक्रवार से हो रही है. उस दिन सावन का पहला दिन यानि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी. सावन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिप​दा तिथि से लेकर श्रावण पूर्णिमा तक होता है. सावन में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत आदि करते हैं, ताकि शिव कृपा प्राप्त हो. सावन का सोमवार और मंगला गौरी व्रत श्रावण का सबसे महत्वपूर्ण व्रत है. इस दोनों व्रतों को करने से अखंड सौभाग्य और मनोकानाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है. श्रावण मास में सावन सोमवार, मंगला गौरी, सावन प्रदोष, सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा, एकादशी, संकष्टी चतुर्थी, विनायक चतुर्थी आदि जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं सावन के व्रत और त्योहार कब हैं?

2025 में सावन के व्रत-त्योहार की लिस्ट

11 जुलाई, दिन: शुक्रवार: सावन का शुभारंभ, श्रावण का पहला दिन, कांवड़ यात्रा की शुरूआत
12 जुलाई, दिन: शनिवार: जया पार्वती व्रत
13 जुलाई, दिन: रविवार: जया पार्वती व्रत समापन
14 जुलाई, दिन: सोमवार: पहला सावन सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी
15 जुलाई, दिन: मंगलवार: पहला मंगला गौरी व्रत
16 जुलाई, दिन: बुधवर: कर्क संक्रांति, सूर्य का राशि परिवर्तन
17 जुलाई, दिन: गुरुवार: सावन कालाष्टमी व्रत
21 जुलाई, दिन: सोमवार: दूसरा सावन सोमवार, महाकाल सवारी उज्जैन, कामिका एकादशी, रोहिणी व्रत
22 जुलाई, दिन: मंगलवार: दूसरा मंगला गौरी व्रत, भौम प्रदोष व्रत, सावन का पहला प्रदोष व्रत, कामिका एकादशी पारण
23 जुलाई, दिन: बुधवार: सावन शिवरात्रि,​ शिव चतुर्दशी
24 जुलाई, दिन: गुरुवार: हरियाली अमावस्या, दर्श अमावस्या, सावन अमावस्या
25 जुलाई, दिन: शुक्रवार: सावन शुक्ल पक्ष प्रारंभ
27 जुलाई, दिन: रविवार: हरियाली तीज
28 जुलाई, दिन: सोमवार: तीसरा सावन सोमवार, सावन विनायक चतुर्थी, महाकाल सवारी उज्जैन
29 जुलाई, दिन: मंगलवार: तीसरा मंगला गौरी व्रत, नांग पंचमी
Advertisement
30 जुलाई, दिन: बुधवार: सावन स्कन्द षष्ठी, कल्की जयंती
31 जुलाई, दिन: गुरुवार: तुलसीदास जयंती
1 अगस्त, दिन: शुक्रवार: सावन मासिक दुर्गाष्टमी
4 अगस्त, दिन: सोमवार: चौथा सावन सोमवार, अंतिम श्रावण सोमवार व्रत
5 अगस्त, दिन: मंगलवार: चौथा मंगला गौरी व्रत, सावन पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
6 अगस्त, दिन: बुधवार: सावन पुत्रदा एकादशी पारण, बुध प्रदोष व्रत, सावन का अंतिम प्रदोष व्रत
8 अगस्त, दिन: शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती
9 अगस्त, दिन: शनिवार: रक्षाबंधन, राखी, नारली पूर्णिमा, सावन पूर्णिमा व्रत, श्रावण पूर्णिमा स्नान और दान, संस्कृत दिवस, सावन का समापन

About the Author

कार्तिकेय तिवारी
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें