Advertisement
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
बिहार बोर्ड इंटर में बेटियों का दबदबा, 88.84% पास, टॉपर लिस्ट में छाए नाम

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 88.84% पास, टॉपर लिस्ट में छाए नाम

Written by:
Last Updated:

BSEB, Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले कुछ घंटों में बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 घोषित कर देगा. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 पिछले साल से बेहतर होने की उम्मीद है. जानिए बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में किसका दबदबा रहेगा.

बिहार बोर्ड इंटर में बेटियों का दबदबा, 88.84% पास, टॉपर लिस्ट में छाए नामZoom
Bihar Board 12th Topper: बिहार बोर्ड पास परसेंटेज बेहतर रहेगा
नई दिल्ली (BSEB, Bihar Board 12th Result 2024). बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा फरवरी, 2024 में हुई थी. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस साल भी सबसे पहले कॉपियों का मूल्यांकन करने का रिकॉर्ड बनाया है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर तय समय पर अपलोड कर दिया गया है. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में छात्राओं का दबदबा देखा जा सकता है.

बिहार बोर्ड रिजल्ट हमेशा सुर्खियों में रहता है. पिछले कई सालों से बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जा रहा है (BSEB Results 2024). बिहार बोर्ड रिजल्ट तैयार करना आसान नहीं है. इसके लिए कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद टॉपर वेरिफिकेशन भी किया जाता है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट दोपहर में 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है. जानिए इस साल बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में किसने और कितने परसेंटेज से टॉप किया है.
Bihar Board 12th Topper 2024: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर कौन है?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 23 मार्च, 2024 को घोषित कर दिया गया है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में बेटियों का दबदबा बहै. आपकी जानकारी के लिए बता दें, साल 2023 में भी बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट में बेटियों का ही नाम रोशन हुआ था. बिहार बोर्ड 12वीं टॉप टेन लिस्ट में सर्वाधिक नाम छात्राओं के हैं. इस साल 6,22,217 छात्राओं ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थी. इनमें से 5,52,783 सफल हुई हैं. छात्राओं का पास प्रतिशत 88.84 बना है.
Bihar Board 12th Pass Percentage: बिहार बोर्ड 12वीं पास परसेंटेज कितना रहेगा?
बिहार बोर्ड 12वीं पास परसेंटेज 87.21 है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 में 83.7 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछले साल की तुलना में इस साल पास बिहार बोर्ड 12वीं पास परसेंटेज में इजाफा हुआ है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास परसेंटेज जैसी जानकारियां भी दी गई हैं. स्टूडेंट्स बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपडेट्स चेक करते रहें.
Advertisement

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h...और पढ़ें
और पढ़ें