BSEB Bihar Board Inter Admission 2021: तीसरी मेरिट लिस्ट से बाहर हुए हजारों छात्र, ये रही वजह
Agency:News18Hindi
Last Updated:
BSEB Bihar Board Inter Admission 2021: बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट से करीब 10,000 विद्यार्थी बाहर हो गए. इन छात्रों ने बिना कटऑफ लिस्ट देखे, कॉलेज और स्कूल का विकल्प भरा था, इसी वजह से सूची में इनका नाम नहीं आया.

नई दिल्ली. Bihar Board Inter Admission 2021: बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट से करीब 10,000 विद्यार्थी बाहर हो गए. इन छात्रों ने बिना कटऑफ लिस्ट देखे, कॉलेज और स्कूल का विकल्प भरा था, इसी वजह से सूची में इनका नाम नहीं आया. बोर्ड ने बताया कि कई छात्रों द्वारा दिए गए कॉलेज और स्कूल के विकल्प का कट ऑफ उनके प्राप्त अंकों से ज्यादा था, जिस कारण वे तीसरी चयन सूची से बाहर हो गये.
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने इंटर एडमिशन के लिए तीसरी और अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन छात्रों का नाम लिस्ट में नहीं है, उन्हें अब स्पॉट नामांकन का इंतजार करना होगा. बता दें कि अभी भी कई कॉलेजों और स्कूलों में सीटें खाली हैं, लेकिन छात्रों के गलत विकल्प भरने के कारण उनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया.
BSEB Bihar Board Inter Admission 2021: 1 अक्टूबर तक कराएं नामांकन
बिहार बोर्ड अन्तर एडमिशन के लिए अब तक छह लाख से अधिक छात्रों का नामांकन हो चुका है. तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 1 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करा सकते हैं. इसके एक हफ्ते बाद दशहरा की छुट्टी होगी. बोर्ड न बताया है कि स्पॉट नामांकन, दशहरा के बाद यानी 15 अक्टूबर से शुरू होगा.

और पढ़ें