Advertisement
होमताजा खबरएजुकेशन
JEE Mains 2024 में इन 5 टॉपिक से मिलेंगे अच्छे नंबर, जल्दी हो जाएंगे तैयार

JEE Mains 2024: जेईई मेन्स में इन 5 टॉपिक से मिलेंगे अच्छे नंबर, जल्दी हो जाएंगे तैयार

Written by:
Last Updated:

JEE Mains 2024: जेईई मेन्स में सफलता के लिए स्टूडेंट्स को फिजिक्स में क्लासिकल मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, थर्मोडायनेमिक्स, रोटेशनल मोशन जैसे टॉपिक की तैयारी करनी चाहिए. आइए जानते हैं इन टॉपिक्स के बारे में...जिससे अच्छा स्कोर किया जा सके.

JEE Mains 2024 में इन 5 टॉपिक से मिलेंगे अच्छे नंबर, जल्दी हो जाएंगे तैयारZoom
JEE Main 2024: जेईई मेन एग्जाम 24 जनवरी से शुरू होंगे.
JEE Mains 2024: जेईई मेन्स की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स को आज हम 5 ऐसे टॉपिक बताएंगे, जिससे वो एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकें. हर साल की तरह इस बार भी जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन्स 2024 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 24 जनवरी से 1 फरवरी तक करेगी. जेईई एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकें इसके लिए स्टूडेंट्स को फिजिक्स की तैयारी काफी अच्छे से करनी चाहिए.
जेईई मेन्स में सफलता के लिए स्टूडेंट्स को फिजिक्स में क्लासिकल मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, थर्मोडायनेमिक्स, रोटेशनल मोशन जैसे टॉपिक की तैयारी करनी चाहिए. आइए जानते हैं इन टॉपिक्स के बारे में, जिससे तैयारी करने में आसानी हो सके.
क्या होता है क्लासिकल मैकेनिक्स
फिजिक्स के मैकेनिक्स चेप्टर में रोटेशनल मोशन रिजिड बॉडी डायनामिक्स और फ्लुएड मैकेनिक्स जैसे कठिन विषय शामिल होते हैं. इसके सवालों को हल करने के लिए एक सॉलिड कॉन्सेप्चुअल फाउंडेशन, कंप्रिहेंसिव प्रॉब्लम सॉल्विंग प्रैक्टिस और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के उपयोग की आवश्यकता है.
मॉडर्न फिजिक्स क्या होता है
मॉडर्न फिजिक्स में काम्प्लेक्स और एब्स्ट्रेक्ट कॉन्सेप्ट्स को समझने के लिए क्लासिकल फिजिक्स में एक सॉलिड फाउंडेशन होना जरूरी है. क्वांटम मैकेनिक्स रिलेटिविटी और न्यूक्लियर फिजिक्स जैसे कटिंग एज टॉपिक हैं.
Advertisement
थर्मोडायनेमिक्स की तैयारी
जेईई मेन्स में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट थर्मोडायनेमिक्स टॉपिक को अच्छे से तैयार कर सकते हैं. यह टॉपिक हीट, वर्क, इंटरनल एनर्जी और इनके इंटरेक्शन को नियंत्रित करने वाले प्रिंसिपल्स से संबंधित है.
ट्रिग्नोमेट्री की तैयारी
ट्रिग्नोमेट्री, फिजिक्स की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण है. खास तौर पर एंगल और पीरियोडिक मोशन से संबंधित सवालों को हल करने में ट्रिग्नोमेट्री काफी कारगर है. स्टूडेंट इसको आसानी से तैयार कर सकते हैं.
वेव ऑप्टिक्सकी तैयारी
यह मॉडर्न साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करती है जो विभिन्न प्रकार की वेव्स के अध्ययन और उपयोग के साथ जुड़ी है. यह वेव्स के स्वभाव, उनके फ्लो और परिस्थितियों की स्टडी करने वाली साइंटिफिक ब्रांच है.

About the Author

Neeraj Tiwari
देश के दिल मध्यप्रदेश के रहवासी. लिखने पढ़ने और घुमक्कड़ी के शौकीन. आकाशवाणी, दूरदर्शन, चुनाव आयोग के साथ ईटीवी, राजस्थान पत्रिका और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव.
और पढ़ें