Advertisement
होमताजा खबरएजुकेशन
पीएम मोदी से मिलना है? बस कर लें यह काम, खुद उनके घर से आएगा बुलावा

PPC 2024: पीएम मोदी से मिलना है? बस कर लें यह काम, खुद उनके घर से आएगा बुलावा

Written by:
Last Updated:

PPC 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मुलाकात के लिए लोग उनके सरकारी आवास के बाहर खड़े रहते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं, उनकी रैलियों में भी शामिल होते हैं. अब पीएम मोदी खुद आपको एक मुलाकात का मौका दे रहे हैं. परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम से पहले एक एक्टिविटी में शामिल होकर आप उनसे मिल सकते हैं.

पीएम मोदी से मिलना है? बस कर लें यह काम, खुद उनके घर से आएगा बुलावाZoom
Pariksha Pe Charcha 2024: ऑफिशियल ईमेल आईडी पर कल तक सवाल भी भेजे जा सकते हैं
नई दिल्ली (PPC 2024). देश के प्रधानमंत्री से भला कौन नहीं मिलना चाहता? अगर हम आपसे कहें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आपको मुलाकात का एक चांस दे रहे हैं तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे. लेकिन सच यही है. ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ (Pariksha Pe Charcha 2024) कार्यक्रम से पहले एक एक्टिविटी के जरिए आपको यह खास मौका मिल सकता है.

परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स, उनके अभिभावकों व शिक्षकों से विशेष बातचीत करेंगे (Pariksha Pe Charcha 2024). साथ ही बोर्ड परीक्षा के तनाव से दूर रहने के टिप्स भी साझा करेंगे. पीपीसी 2024 से पहले कई एक्टिविटीज भी आयोजित की जा रही हैं.
Pariksha Pe Charcha 2024: Exam Warriors के लिए खास बुलावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स को अपने घर बुलाने का फैसला लिया है (Prime Minister House). हालांकि प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं है. इससे पहले आपको अपने एग्जाम और स्टडी हैक्स पीएम मोदी को बताने होंगे (PM Narendra Modi). उन्हें जिसका भी जवाब सबसे ज्यादा पसंद आएगा, वह उसे अपने आवास पर आमंत्रित करेंगे.
Pariksha Pe Charcha 2024: सिर्फ 300 शब्दों में लिखें मन की बात
हर बच्चे का पढ़ाई करने का अपना तरीका होता है. अब आप चाहें तो मात्र 300 शब्दों में अपने स्टडी हैक्स लिखकर पीएम मोदी से उनके घर पर ही परीक्षा पे चर्चा 2024 कर सकते हैं. इस एक्टिविटी के लिए आपको http://narendramodi.in/ppc_dm_to_pmc या नमो ऐप (Namo App) पर लॉगिन करना होगा. फिर वहीं 300 शब्दों में अपना एग्जाम मंत्रा लिखकर भेजना होगा.
Advertisement
Pariksha Pe Charcha 2024: 22 जनवरी तक ऑनलाइन भेजें प्रश्न
जो परीक्षार्थी, शिक्षक या अभिभावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परीक्षा से जुड़े अपने सवाल पूछना चाहते हैं, वह 22 जनवरी, 2024 तक उन प्रश्नों को ऑफिशियल ईमेल आईडी prachi.p@gov.in और osd-ppc@nic.in पर भेज सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में होने वाली परीक्षा पे चर्चा में इनके जवाब देंगे (PM Modi PPC 2024).

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h...और पढ़ें
और पढ़ें