Advertisement

अर्जुन कपूर ने अपने चाचा संजय कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें वीडियो

Written by:
Last Updated:

Sanjay Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में अपने चाचा संजय कपूर को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. अर्जुन कपूर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है. अर्जुन ने कहा कि बचपन में मुश्किल दौर में साथ देने के लिए आपका शुक्रिया.

अर्जुन कपूर ने अपने चाचा संजय कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाईअर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. (फोटो साभार-Instagram@ arjunkapoor, sanjaykapoor2500)
संजय कपूर ने आज अपना 60वां मनाया. इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने संजय को जन्मदिन की बधाई दी है. इस मौके पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है. अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें अर्जुन कपूर ने संजय कपूर को बर्थडे विश करते हुए बचपन के सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.

बचपन के साथ लिए किया शुक्रिया
अर्जुन कपूर ने संजय को बचपन के मुश्किल दौर के लिए शुक्रिया कहा है. अर्जुन कपूर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मैं आपके खास दिन पर भी आपके पास नहीं हूं, इसके लिए सॉरी. लेकिन मैं जल्द ही आपके पास आउंगा. आप कई सालों से मेरे दोस्त रहे हैं. बचपन में मा-पिता के रिश्ते के मुश्किल दौर में आपने मेरा साथ दिया इसके लिए धन्यवाद. अर्जुन ने अपने चाचा संजय कपूर को पहली ड्रिंक और पार्टी में जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रिया कहा है. आप हमेशा ही मेरे सच्चे दोस्त रहे हैं. मुश्किल दौर में साथ देने के लिए धन्यवाद.
वीडियो के साथ पोस्ट किया भावुक नोट
अर्जुन कपूर ने वीडियो के साथ भावुक नोट भी पोस्ट किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि आप 60 साल के हो गए हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं. जन्मदिन की बधाई. अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैन्स ने भी कमेंट्स पोस्ट किए हैं. फैन्स ने भी संजय कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है.
इन सितारों ने भी विश किया जन्मदिन
अर्जुन कपूर के अलावा संजय कपूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी है. अर्जुन के अलावा महीप कपूर ने भी संजय को जन्मदिन पर विश किया है. इसके साथ ही सोनम कपूर, शनाया कपूर और अनिल कपूर ने भी बर्थडे विश किया है. बता दें कि संजय कपूर 60 साल के हो गए हैं. संजय अपना जन्मदिन दुबई में मना रहे हैं.

About the Author

Shyamoo Pathak
I am a passionate Journalist. I love reading and writing about cinema.
I am a passionate Journalist. I love reading and writing about cinema.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment
अर्जुन कपूर ने अपने चाचा संजय कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
और पढ़ें