ये है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के करीब आने की असली वजह
Agency:आईएएनएस
Last Updated:
निक इससे पहले अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा था कि प्रियंका से उनकी पहली मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी.

अमेरिकी गायक निक जोनास का कहना है कि परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास के कारण प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूसरे के करीब आए हैं. निक ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका से जुलाई में सगाई की थी. ई न्यूज के मेजबान जेसन केनेडी को दिए इंटरव्यू में निक ने प्रियंका की प्रशंसा की और अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बात की.
उन्होंने कहा, "वास्तव में जो चीज हम दोनों को जोड़ती है वह है हमारे परिवारों के प्रति हमारा प्यार और विश्वास. हम हमेशा उन लोगों को अहमियत देते हैं जो हमारे साथ रहते हैं और हमने एक-दूसरे में यह गुण पाया. यह एक अच्छी चीज है और मैं उनके साथ अपना जीवन शुरू करने के लिए उत्साहित हूं."
निक ने उस वायरल वीडियो पर भी बात की जिसमें पिछले महीने मुंबई में रोका समारोह में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनास एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही थीं. उन्होंने कहा, "यह बेशुमार प्यार है. हमने अच्छा समय बिताया, हम भारत गए थे और शानदार रोका समारोह आयोजित किया. इसे लगभग हमारे और उनके परिवार ने मिलकर आयोजित किया था."
गायक ने इससे पहले अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा था कि प्रियंका से उनकी पहली मुलाकात एक मित्र के जरिए हुई थी और उन्हें एक-दूसरे को समझने और इसके लिए निर्णय लेने में महीनों का वक्त लगा था.
यह भी पढ़ें:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नऐ गाने 'अंखियों से गोली मारब' को क्यों देख रहे हैं लाखों लोग

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें