आसिम रियाज से ब्रेकअप के 1 साल बाद हिमांशी खुराना को मिला नया प्यार? 30 साल के पंजाबी सिंगर को कर रहीं डेट!
Written by:
Agency:News18India
Last Updated:
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था. कई साल तक डेट करने के बाद कपल ने अपनी राहें अलग कर ली थीं. अब एक्ट्रेस ने 30 साल के पंजाबी सिंग के साथ फोटो शेयर की है जिसको देखकर लगता है कि उनको ब्रेकअप के एक साल बाद नया प्यार मिल गया है.

नई दिल्ली. हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात बिग बॉस के दौरान हुई थी. कपल ने शो से निकलने के बाद भी काफी समय तक डेट किया था, लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था. कपल के ब्रेकअप का मुख्य कारण दोनों का धर्म था. हिमांशी खुराना हिंदू हैं और आसिम रियाज मुस्लिम. अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं. एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज से अलग होने के बाद अब लगता है कि हिमांशा खुराना को नया प्यार मिल गया है. एक्ट्रेस की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हो गई है.
हिमांशी खुराना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर को डेट कर रहे हैं. शुक्रवार को, बिग बॉस 13 की फेम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में हिमांशी और मनिंदर एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं और उनकी मुस्कानें भी देखने लायक हैं.
View this post on Instagram
हिमांशी खुराना की फोटो पर नेटिजेंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे
हालांकि हिमांशी ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींचा है. नेटिजेंस सोच रहे हैं कि क्या ये दोनों डेट कर रहे हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि यह रोमांटिक तस्वीर उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन का हिस्सा हो सकती है. एक यूजर ने पूछा, “सच में??? … वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे अच्छे दिखने वाले लड़कों में से एक हैं? मनिंदर बुट्टर … हिमांशी के साथ आपको देखना अच्छा लग रहा है … क्या आप दोनों रिलेशनशिप में हैं??? या सिर्फ एक वीडियो के लिए???”
Advertisement
कौन हैं मनिंदर बुट्टर
30 साल के पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर एक लोकप्रिय भारतीय गायक, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जो अपनी सुरीली आवाज और कैची मेलोडीज के लिए जाने जाते हैं. उनके कुछ प्रसिद्ध गाने ‘दिल दियां गल्लां’, ‘जानी तेरा ना’ और ‘सखियां’ शामिल हैं.
हिमांशी खुराना पहले असीम रियाज को डेट कर रही थीं. दोनों की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर में हुई थी. वे एक-दूसरे से प्यार कर बैठे और चार साल तक साथ रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ब्रेकअप की घोषणा की.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें