Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास को एक्स गर्लफ्रेंड से बात करते पकड़ा, फिर हुआ ये...

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास को एक्स गर्लफ्रेंड से बात करते पकड़ा, फिर हुआ ये...

Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) को एक्स गर्लफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया. दोनों की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास को एक्स गर्लफ्रेंड से बात करते पकड़ा, फिर हुआ ये...Zoom
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों हॉट कपल बने हुए हैं. हाल ही में निक ने प्रियंका को महंगी मर्सिडीज कार गिफ्ट की है. वहीं अब ये कपल निक की एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में है. सुनने में तो ऐसा लग रहा है कि दोनों के जबरदस्त प्रॉब्लम चल रही होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं. जब प्रियंका चोपड़ा को पता चला कि निक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड माइली साइरस से बातें कर रहे हैं तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया जिसे देखने के बाद खुद माइली भी हैरान रह गई होंगी.
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि माइली ने निक जोनस को एक पुरानी तस्वीर DM (Direct Message) पर भेजी जिसमें माइली के साथ उनकी छोटी बहन नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में माइली न जोनस ब्रदर की टीशर्ट पहनी हुई है. इस तस्वीर पर निक ने जवाब में लिखा 'ये तस्वीर वाकई हॉट है.'
माइली ने शरारती अंदाज में इस पर्सनल चैट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने सोशल एकाउंट पर शेयर कर दिया और लिखा 'जब आपके एक्स को पता हो कि ये पुरानी फोटो हॉट है'. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर ये चैट ताबड़तोड़ वायरल होने लगी और असली मजा तो तब आया जब वायरल हो कर ये स्क्रीनशॉट प्रियंका चोपड़ा जोनस के पास पहुंचा.

Miley Cyrus and Nick Jonas Chat

Advertisement
इस पूरे मामले पर हर किसी को लग कहा था कि या तो प्रियंका नाराज होकर कुछ लिखेंगी या फिर कुछ रिएक्शन नहीं देगीं लेकिन प्रियंका ने कुछ ऐसा किया कि लोग चौंक गए. प्रियंका ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा 'हाहाहा... हबी सही है. ये फोटो सच में हॉट है.'
प्रियंका के इस रिप्लाई से जाहिर है कि वे कितनी अच्छी पत्नी हैं और उन्हें ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि जोक को वो मजाक के तरीके से ही लेती हैं. बताया जाता है कि निक की एक्स गर्लफ्रेंड माइली साइरस प्रियंका चोपड़ा की काफी अच्छी दोस्त हैं.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पाससब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsAppअपडेट्स
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें