Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
दिलीप साहब के लिए सायरा बानो ने की भारत रत्न की मांग, याद कर फिर नम हुईं आंखें

VIDEO: दिलीप साहब के लिए सायरा बानो ने की भारत रत्न की मांग, याद कर फिर नम हुईं आंखें

Written by:
Last Updated:

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को हाल ही में 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार' के लिए नामित किया गया था. आजादी का अमृत महोत्सव में इस पुरस्कार को लेने के लिए सायरा बानो (Saira Banu) पहुंचीं. दिलीप साहब को अपना 'कोहिनूर' बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दिवंगत एक्टर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए.

दिलीप साहब के लिए सायरा बानो ने की भारत रत्न की मांग, याद कर फिर नम हुईं आंखेंZoom
दिलीप कुमार के लिए भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार लेने पहुंचीं थीं सायरा बानो. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को दुनिया से गए एक साल होने वाला है. 7 जुलाई 2021 को दुनिया को वह अलविदा कह गए थे. दिलीप साहब के जाने के बाद से साया बनकर उनके साथ रहने वाली उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) बेहद गमगीन हो गई हैं. हर पल उन्हें अब वह अपनी यादों में संजोए रखती हैं. हाल ही में सायरा बानो दिलीप कुमार की ओर से ‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार’ (Bharat Ratna Dr Ambedkar Award) लेने पहुंचीं, जहां उन्हें याद कर एक बार फिर उनकी आंखे नम (Saira Banu breaks down in memory of Dilip Kumar) हो गईं.

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को हाल ही में ‘भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया था. आजादी का अमृत महोत्सव में इस पुरस्कार को लेने के लिए सायरा बानो (Saira Banu) पहुंचीं. दिलीप साहब को अपना ‘कोहिनूर’ बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि दिवंगत एक्टर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए.
दिलीप साहब को याद कर हुईं भावुक
पैपराजी विरल भयानी ने इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सायरा बानो केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से दिलीप कुमार के लिए ये सम्मान लेती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में रामदास अठावले जैसे ही दिलीप साहब के बारे में बात कि वह टूट गईं और अपने आंखों के आंसूओं को रोक नहीं पाईं. सायरा ने कहा कि यही कारण है कि उन्हें कार्यक्रमों में शामिल होना पसंद नहीं है, क्योंकि इससे वह भावुक हो जाती हैं.

View this post on Instagram

Advertisement
सायरा बानो बोलीं- ‘मिलना चाहिए भारत रत्न’
इवेंट में प्रेस से बात करते हुए सायरा ने कहा कि उन्हें लगता है कि दिलीप अब भी उनके करीब हैं और सब कुछ देख रहे हैं. दिवंगत एक्टर के लिए भारत रत्न के बारे में बात करते हुए, सायरा ने कहा, ‘ऐसा होना चाहिए, क्योंकि दिलीप साहब हिंदुस्तान के लिए ‘कोहिनूर’ रहे हैं. इसलिए ‘कोहिनूर’ को निश्चित रूप से भारत रत्न मिलना चाहिए.’
सायरा बोलीं- वो अभी भी मेरे साथ हैं’
सायरा बानो ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह अभी भी यहां हैं. वह मेरी यादों में नहीं है, मेरा मानना ​​​​है कि यह सच है कि वह हर कदम पर मेरे साथ है, क्योंकि इसी तरह मैं अपना जीवन जी सकूंगी. मैं कभी नहीं सोच सकती कि वो मेरे पास नहीं हैं, वो मेरे पास हैं, हमशा मेरा सहारा बनके रहेंगे ‘मेरे कोहिनूर’.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें