Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
'जीरो' फ्लॉप होने के बाद सदमे में चले गए थे शाहरुख खान, ऐसी हो गई थी हालत!

'जीरो' फ्लॉप होने के बाद सदमे में चले गए थे शाहरुख खान, ऐसी हो गई थी हालत!

Last Updated:

बड़े से बड़े सुपरस्टार की भी फिल्में फ्लॉप होती हैं. ऐसा ही कुछ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जीरो (Zero) के साथ हुआ, लेकिन किंग खान इसकी असफलता से सदमे में चले गए थे...

'जीरो' फ्लॉप होने के बाद सदमे में चले गए थे शाहरुख खान, ऐसी हो गई थी हालत!Zoom
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'बदला' बॉक्स ऑफिस पर शानादार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 38 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, यानी कि फिल्म हिट हो चुकी है. बदला महज 24 करोड़ के बजट पर बनी है. शाहरुख इस फिल्म से खूब प्रॉफिट कमाने वाले हैं, लेकिन खुद शाहरुख के लीड रोल वाली फिल्में पिछले कुछ समय से अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं. पिछले साल रिलीज हुई 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान को गहरा सदमा लगा था.

अगर आपको याद हो तो 'जीरो' की रिलीज से पहले भी शाहरुख खान काफी डरे हुए थे. उन्होंने एक ईवेंट के दौरान कहा था कि ये फिल्म भी अगर फ्लॉप हो गई तो मुझे साल छह महीनों तक कोई काम नहीं मिलेगा. वहीं जब शाहरुख का सबसे बड़ा डर सही साबित हुआ तो उनकी हालत आप समझ ही सकते हैं. हाल ही में इसका खुलासा हुआ है.

शाहरुख अब किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले हजार बार सोचते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बन रही बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' के साथ. शाहरुख ये फिल्म करने वाले थे लेकिन साइन करने के बाद उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी.

अब इस बारे में फिल्म के स्क्रीन राइटर अंजुम राजाबली ने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान ने फिल्म इसलिए नहीं छोड़ी कि उसमें अंतरिक्ष के सीन थे, बल्कि वो थोड़े सदमे में हैं. जीरो में उनका काफी पैसा लगा था. जाहिर है फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती तो परेशान होने वाली बात है.'

अंजुम के इस बयान से साफ है कि शाहरुख आगे आने वाली फिल्में सोच समझ कर चुनने वाले हैं. बता दें कि हाल ही में खबरें ये भी आ रही हैं कि शाहरुख खान सालों बाद सलमान खान के साथ फिल्म कर सकते हैं. ये संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म बताई जा रही है. भंसाली बैजू बावरा का रीमेक बनाना चाहते हैं. हालांकि अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने खुलेआम इस लड़के को कहा ‘आई लव यू’, बॉयफ्रेंड के साथ Video Viral

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें