Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
Coronavirus: सोहा अली खान को सता रही मुंबई के 50 हजार प्रवासी मजदूरों की चिंता

Coronavirus: सोहा अली खान को सता रही मुंबई के 50 हजार प्रवासी मजदूरों की चिंता, सोशल मीडिया पर की ये अपील

Last Updated:

कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने 50 हजार प्रवासी मजदूरों (50 Thousand Migrant Workers) के लिए चिंता जाहिर की है.

Coronavirus: सोहा अली खान को सता रही मुंबई के 50 हजार प्रवासी मजदूरों की चिंताZoom
सोहा अली खान (फाइल फोटो)
मुंबई. इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस नाम की मुसीबत से जूझ रहा है. बात करें भारत की तो अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित 39,980 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें से 1301 लोग इस जानलेवा वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं. वहीं इस मुश्किल दौर में पूरा देश एक साथ खड़ा है. वहीं बात करें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तो इससे जुड़े सेलेब्रिटीज अपने-अपने तरीके से इस वायरस से जंग लड़ने में योगदान दे रहे हैं. हाल ही में जानी-मानी एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कोरोना के कहर और लॉकडाउन (Lockdown) दौरान 50 हजार प्रवासी मजदूरों (50 Thousand Migrant Workers) को लेकर अपनी चिंता जाहिर ही है.

सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'कोविड-19 ने धारावी पर हमला किया है, मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा स्लम. इसे फैलने से रोकने का सिर्फ एक ही रास्ता है, लोग घर पर रहें. प्लीज 50 हजार प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराने में हमारी मदद करें, जिनके पास लॉकडाउन के दौरान कोई इनकम और खाना नहीं है'. इस ट्वीट के साथ सोहा ने एक लिंक भी शेयर किया है, जिसे क्लिक करके उन्होंने योगदान देने की अपील की है.



सोशल मीडिया पर सोहा अली खान के इस प्रयास की काफी तारीफें हो रही हैं. वहीं सोहा लॉकडाउन के दौरान अपने सोशल एकाउंट के जरिए कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लोगों को लगातार जागरुक करने का काम कर रही हैं. वो अपने सोशल एकाउंट पर इससे जुड़े पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं.

बता दें कि बाकी सेलेब्रिटीज की तरह सोहा भी लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर ही बंद हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन उन्हें उनके परिवार के और भी करीब ले आया है. उन्होंने बताया था कि घर पर समय बिताने के दौरान वो अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ कई तरह की नई और दिलचस्प एक्टिविटीज ट्राय कर रही हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें