Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
गर्मी से परेशान ठग सुकेश को कूलर का सहारा, कभी जैकलीन को दिए थे करोड़ों के...

गर्मी से परेशान ठग सुकेश को कूलर का सहारा, कभी जैकलीन को दिए थे 32 डिजाइनर बैग्स, 62 सैंडल्स, करोड़ों के तोहफे

Written by:
Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर जैकलीन फर्नांडिज को करोड़ों के तोहफे देने वाला महाठग सुकेश चंद्रशेखर, अब गर्मी से परेशान हैं. मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ठगी के एक मामले में बंद सुकेश को कूलर लगाने की इजाजत दे दी है.

गर्मी से परेशान ठग सुकेश को कूलर का सहारा, कभी जैकलीन को दिए थे करोड़ों के...Zoom
तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश को मिली कूलर लगाने की इजाजत.
नई दिल्ली. जालसाज सुकेश चंद्रशेखर ने कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों के गिफ्ट्स दिए थे. लेकिन अब वही सुकेश जेल की हवा खा रहे हैं. अब वही करोड़ों के तोहफे लुटाने वाला सुकेश गर्मी से परेशान हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ठगी के एक मामले में बंद सुकेश को कूलर लगाने की इजाजत दे दी है.

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर भी इस शख्स को लेकर मुसीबतें कम नहीं थीं. महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर जैकलीन पर मनी लांड्रिंग का आरोप भी लगाया था. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस से 14 सितंबर 2022 को 8 घंटों तक पूछताछ भी की गई थी. अब करोड़ों लुटाने वाले उस शख्स को गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का सहारा लेना पड़ा है.
सुकेश ने जैकलीन को दिए थे करोड़ों के तोहफे
पूछताज के दौरान जो बात सामने आई थी कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को 40 हजार की टी-शर्ट से लेकर 4 लाख तक के कपड़े तोहफे में दिए थे. वहीं दूसरे ओर गिफ्ट्स और कपड़ों की बात करें तो इसकी कीमत करीब एक करोड़ के आसपास पहुंचती है. जो लिस्ट आर्थिक अपराध शाखा के पास है उसके मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को 1 साल में करीब 47 डिजाइनर कपड़े गिफ्ट किए थे. इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस को 62 जूते और सैंडल्स भी गिफ्ट किए थे.
Advertisement
कोर्ट ने दी कूलर लगाने की इजाजत
मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को कूलर लगाने की इजाजत दे दी है. महाठग अब अपने खुद के खर्चे पर जेल में कूलर लगा सकता है. अपने खुद के खर्चे पर कूलर लगाने के अलावा महाठग को बिजली का बिल भी खुद ही भरना पड़ेगा.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें