Zombieland Double Tap Review: हॉरर से कहीं ज्यादा कॉमेडी है ये फिल्म
Author:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
जॉम्बीलैंड डबल टैप समीक्षाः जॉम्बीलैंड डबल टैप (Zombieland Double Tap) साल 2009 की स्लीपर हिट जॉम्बीलैंड का सीक्वल है. लेकिन इसमें हॉरर से कहीं ज़्यादा ख़्याल कॉमेडी का रखा गया है और सच पूछा जाए तो यही बात इसे थोड़ा अलग बनाती है.

जॉम्बीलैंड डबल टैप 3
3/5
18 अक्टूबर 2019|अंग्रेजी1H39M|हॉरर/कॉमेडी
Starring: डी हरेलसन, जैसी आइज़नबर्ग, एम्मा स्टोनDirector: रूबेन फ्लेचरMusic: डेविड सर्डी
Watch Trailerजॉम्बीलैंड डबल टैप (Zombieland Double Tap) साल 2009 की स्लीपर हिट जॉम्बीलैंड का सीक्वल है, लेकिन जहां फिल्मों से बाहर की दुनिया बेहद बदल चुकी है वहीं इसकी कहानी अभी भी उसी दौर में अटकी पड़ी है. वैसे मुझे इस बात से कोई ख़ास शिकायत नहीं है क्योंकि नई फिल्म में इस्तेमाल किये गए जोक्स अभी भी असरदार हैं. हालांकि नई फिल्म का उद्देश्य भी फैंस को खुश रखना ही लगता है.
किरदार वहीं हैं यानी टालाहासी (वूडी हरेलसन), कोलम्बस (जैसी आइज़नबर्ग) और विचिता (एम्मा स्टोन) जो अब जॉम्बीज़ के आदि हो चुके हैं और अपनी सुरक्षा में कोई कसर नहीं रखते. अचानक उन्हें पता चलता है कि जॉम्बीज़ की एक नई प्रजाति, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कई गुना ज़्यादा है, ने उनको चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है, और उन्हें अपना सेफ हाउस छोड़ना पड़ेगा.
दरअसल सीक्वल में हॉरर से कहीं ज़्यादा ख़्याल कॉमेडी का रखा गया है और सच पूछा जाए तो यही बात इसे थोड़ा अलग बनाती है, वरना दोनों फिल्मों में बहुत अंतर नहीं दिखता. फिल्म की लेंथ सिर्फ 99 मिनट्स है और डायरेक्टर रुबन फ्लिस्चर ने डायनामिक फ्रेमिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
जॉम्बीलैंड डबल टैप कई बातों का मज़ाक उड़ाती है जैसे हॉलीवुड फिल्मों में स्टीरिओटाइपिंग और अपनी ही ओरिजिनल फिल्म. कई बार सेट फार्मूला का भी प्रयोग करती है, लेकिन कहते हैं ना की अंत भला तो सब भला. जॉम्बीलैंड डबल टैप में मज़ा भले ही डबल न हो लेकिन पहले से कम भी नहीं है. इस हफ्ते अगर आपको लाल कप्तान ना जंचे तो जॉम्बीलैंड डबल टैप का रुख़ किया जा सकता है.
मेरी तरफ से पांच में से तीन स्टार.
Laal Kaptaan Movie Review: सैफ अली खान की शानदार परफॉर्मेंस, एकदम हटके कहानी
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, बीच में रुक गई ये फिल्म?

यह फिल्म हॉरर से ज्यादा कॉमेडी है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें