'ऐ मेरे हमसफर' के सेट पर हादसा, गंभीर रूप से चोटिल हुईं मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिशिना कंधारी
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कांच के ग्लास का एक टुकड़ा रिशिना कंधारी (Rishina Kandhari) की छोटी उंगली के अंदर घुस गया और एक गहरा घाव कर गया था.

मुंबई. अभिनेत्री रिशिना कंधारी (Rishina Kandhari) टीवी सीरियल 'ऐ मेरे हमसफर' के सेट पर घायल हो गईं. टेलीचक्कर के अनुसार, इस घटना को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने शॉट के लिए तैयार हो रही थी, जब मेरे हाथ पर एक गिलास गिर गया. मुझे महसूस नहीं हुआ कि यह कितना बुरा है, जब तक कि मेरे हेयर और मेकअप स्टाइलिस्ट ने ब्लड ब्लड… चिल्लाना शुरू नहीं किया. खून मेरी कनिष्ठा उंगली से लगातार बह रहा था. लोग पूरे सेट पर मैम को चोट लग गई… कहते हुए दौड़े, जबकि मैं अपने कमरे में थी, मेरी उंगली सुन्न थी और ईमानदारी से कहूं तो मुझे शुरुआत में कोई दर्द महसूस नहीं हुआ.
असल में कांच के ग्लास का एक टुकड़ा उनकी छोटी उंगली के अंदर घुस गया और एक गहरा घाव कर गया था. उन्हें तत्काल चिकित्सा दी गई और उंगली पर ड्रेसिंग की गई. उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन भी मिला. खैर, प्रोडक्शन हाउस ने रिशिना को चॉकलेट देकर उन्हें ऐसे हालात में भी ज्यादा हंगामा ना करने और साहस से इससे निपटने के लिए अवॉर्ड किया.
पुरस्कृत किया क्योंकि उन्होंने कोई बड़ा हंगामा नहीं किया. वह पूरे घटनाक्रम के दौरान शांत थी. रिशिना बताती हैं कि शुक्र है कि मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण हर समय सेट पर डॉक्टर उपलब्ध रहता है, इसलिए मुझे तत्काल उपचार मिल गया. मेरे प्रोड्यूसर ने मेरे लिए एक डेयरी मिल्क भी भेजी क्योंकि मैं एक अच्छी लड़की की तरह चोट लगने पर भी रोयी नहीं थी. फिल्म एक विले में काम कर चुकीं रिशिना बताती हैं कि वह रोती हुई लड़की नहीं हैं और इस तरह छोटी-छोटी बातों पर तो बिल्कुल आंसू नहीं बहाती हैं. उन्होंने बताया कि एक बार धारावाहिक दीया और बाती हम की शूटिंग के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने स्टंट खुद किए थे.
यह भी पढ़ेंः रिया ने बताई अपने रिश्ते की गहराई, बोलीं- मैं कहती थी मुझे छोटा सुशांत चाहिए
वह कहती हैं कि मैं आसानी से रोती नहीं हूं. असल में मैं पूरे समय हंस रही थी क्योंकि मैं पहले भी चोटिल हुई हूं. मैं दीया और बाती हम में एक पुलिस का किरदार निभा रही थी और मैंने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया था, इसलिए स्टंट करते समय मुझे चोट लग गई थी.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें