Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनटीवी
हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के 5 महीने बाद, आसिम रियाज को फिर हुआ प्यार?

हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के 5 महीने बाद, आसिम रियाज को फिर हुआ प्यार? एक्टर ने मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की फोटो

Written by:
Last Updated:

‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने पिछले साल अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था. इस कपल की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के सेट पर हुई थी. रियलिटी शो से शुरू हुई ये लव स्टोरी मजहब की दीवार नहीं लांघ पाई और आखिरकार पिछले साल कपल ने अपनी राहें अलग कर लीं. हिमांशी से ब्रेकअप के 5 महीने बाद एक्टर आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल संग फोटो साझा की है.

हिमांशी खुराना से ब्रेकअप के 5 महीने बाद, आसिम रियाज को फिर हुआ प्यार?Zoom
आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल संग फोटो साझा की है. (फोटो साभार-instagram@asimriaz77.official)
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने पिछले साल अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था. कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया था कि अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने के चलते कपल ने अपनी राहें अलग कर ली. हिमांशी खुराना से ब्रेकअप को 5 महीने ही हुए थे कि अब आसिम रियाज के सोशल मीडिया पोस्ट को देखते हुए उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद उनकी जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दे दी है.

हाल ही में ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल संग एक फोटो साझा की है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर लिखते हैं, ‘जिंदगी चलती रहती है’. उन्होंने अपने कैप्शन के साथ एक ब्लैक हार्ट भी शेयर किया है.
आसिम रियाज ने मिस्ट्री गर्ल संग फोटो साझा की है. (फोटो साभार-instagram@asimriaz77.official)
फैंस ने जताई खुशी
एक्टर की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक फैंन लिखते हैं, ‘जो भी हो बस दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट हो और इस बार बस दोनों की शादी की खबर आए’. वहीं और एक फैन लिखते हैं, ‘बहुत बहुत मुबारक हो आसिम… आपके लिए बहुत खुश हूं’.
रियालिटी शो में मिले थे आसिम-हिमांशी
बता दें, हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात रियालिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के सेट पर हुई थी. इस शो पर हुई मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती से बढ़कर प्यार तक जा पहुंची और फिर कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार इस कपल ने पिछले साल अपनी राहें अलग कर लीं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें