Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनटीवी
'प्यार की कमी हमेशा रहेगी', हिमांशी ने Ex बॉयफ्रेंड आसिम पर कसा तंज?

'प्यार की कमी हमेशा रहेगी', हिमांशी खुराना ने Ex बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर कसा तंज? चर्चा में आया क्रिप्टिक नोट

Written by:
Last Updated:

Himanshi Khurana Cryptic Note: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं हिमांशी खुराना ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे यूजर्स आसिम रियाज से जोड़कर देख रहे हैं. जानिए उन्होंने सोशल मीजिया पर ऐसा क्या शेयर किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है.

ख़बरें फटाफट
'प्यार की कमी हमेशा रहेगी', हिमांशी ने Ex बॉयफ्रेंड आसिम पर कसा तंज?Zoom
चर्चा में आया हिमांशी खुराना का क्रिप्टिक पोस्ट.
नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक फिर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है. हिमांशी के पोस्ट को यूजर्स उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर तंज समझ रहे हैं. उन्होंने शनिवार को इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘मेरे बिना आपको किस (Kiss) की कभी कमी नहीं होगी, लेकिन प्यार की कमी हमेशा रहेगी. हमेशा.’

हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने आसिम रियाज पर तंज कसा है. इस महीने की शुरुआत में हिमांशी ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया कि गलत के खिलाफ बोलना क्यों जरूरी है.
(फोटो साभार: Instagram@iamhimanshikhurana)

गलत के खिलाफ उठानी चाहिए आवाज
वीडियो में कहा गया, ‘कोई आपके साथ या आपके परिवार में किसी और के साथ गलत कर रहा है और आप अपने आप से कहते हैं कि मुझे धैर्य रखना चाहिए. मुझे चुप रहना चाहिए. आपकी चुप्पी की वजह से वह व्यक्ति लगातार गलत करता है और फिर अधिक गलत करने लगता है. आप कहते हैं, नहीं, नहीं मेरे धैर्य की परीक्षा हो रही है, मुझे शांत रहना चाहिए.’

View this post on Instagram

Advertisement
चुप्पी की वजह से हमेशा गलत होता है
‘सिर्फ आपकी चुप्पी की वजह से अब गलत 10 गुना ज्यादा बढ़ गया है. आपने ज्यादती की है, आपको चीखना-चिल्लाना नहीं चाहिए था, आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए था, लेकिन कम से कम सच तो बोलना ही चाहिए था. जो सच है उसे बताओ, अगर यह गलत है तो गलत है.’
पिछले साल हुआ कपल का ब्रेकअप
बता दें कि हिमांशी खुराना की आसिम रियाज से मुलाकात मुलाकात रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. पिछले साल दिसंबर में अपने ब्रेकअप की जानकारी देने से पहले हिमांशी और आसिम चार साल तक साथ थे. इस साल जून में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों धार्मिक मान्यताओं के कारण अलग हुए थे. एक सोर्स ने बताया कि हिमांशी अपने ब्रेकअप को लेकर बहुत सेंसिटिव हैं. इस वजह वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहती हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें