Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनटीवी
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना हुए अलग, Breakup की वजह का सिंगर ने किया खुलासा

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना हुए अलग, Breakup की वजह का सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- ये कुर्बानी...

Written by:
Last Updated:

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की ब्रेकअप की ऑफिशियल जानकारी सामने आने के बाद फैंस इस खबर के बाद से काफी शॉक्ड हैं. हिमांशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने इस ब्रेकअप का क्या कराण बताया आपको बताते हैं...

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना हुए अलग,  Breakup की वजह का सिंगर ने किया खुलासाZoom
हिमांशी और आसिम को फैंस 'Asimanshi' के नाम से पुकारते हैं.
नई दिल्ली. बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आया स्टार कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अब अलग हो गए हैं. पिछले कई समय से ये खबरें चल रही थीं. लेकिन कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई थी. अब हिमांशी खुराना ने ने अपने ब्रेकअप का खुलासा कर बताा कि आखिर इतने सालों तर साथ रहने के बाद दोनों ने ये फैसला क्यों लिया.

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की ब्रेकअप की ऑफिशियल जानकारी सामने आने के बाद फैंस इस खबर के बाद से काफी शॉक्ड हैं. हिमांशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने इस ब्रेकअप का क्या कराण बताया आपको बताते हैं…
पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘हां, हम अब एक साथ नहीं हैं. हमने जो भी समय साथ में बिताया है वो बहुत अचछा था, लेकिन अब हम साथ नहीं हैं. हमारे रिलेशनशिप की जर्नी शानदार थी और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं. हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए, अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं. हमारे मन में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है. हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट कीजिए. हिमांशी.’
हिमांशी खुराना का पोस्ट.

आपको बता दें कि हिमांशी और आसिम की मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी. शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और टीवी पर दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था. हिमांशी शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थीं. फैंस ने उन्हें ‘Asimanshi’ के नाम से पुकारते थे. आसिम हिमांशी के प्यार में पड़ गए थे और पूरे सीजन उनके साथ फर्ल्ट करते दिखे थे. उस वक्त हिमांशी किसी और के साथ एंगेज्ड थीं. लेकिन बाद में हिमांशी ने अपने एंगेजमेंट तोड़कर आसिम के साथ आने का फैसला लिया था.

About the Author

Shikha Pandey
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें