Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनटीवी
उमर रियाज के पेशे पर किए गीता कपूर के कमेंट पर भड़कीं हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना का गीता कपूर पर फूटा गुस्सा, उमर रियाज के पेशे पर किए कमेंट को लेकर हैं नाराज

Written by:
Last Updated:

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी उमर रियाज पर किये गीता कपूर के कमेंट को लेकर उन्हें निशाने पर लिया. हिमांशी ने कहा कि गीता (Geeta Kapur) की ओर से किसी की रोजी-रोटी पर कमेंट नहीं करना चाहिए था. हिमांशी कहती हैं- 'मुझे लगता है कि शो में हर कोई किसी न किसी पॉइंट पर फिजिकल हो ही जाता है. लेकिन इसे कभी हाइलाइट नहीं किया गया. मुझे सबसे ज्यादा बुरा तब लगा जब उमर के पेशे को निशाना बनाया गया.'

उमर रियाज के पेशे पर किए गीता कपूर के कमेंट पर भड़कीं हिमांशी खुरानाZoom
हिमांशी खुराना ने उमर रियाज पर गीता कपूर के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @iamhimanshikhurana/@umarriazz91/@geeta_kapurofficial)
मुंबईः उमर रियाज (Umar Riaz) इस हफ्ते बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर से बाहर होने वाले सबसे नए कंटेस्टेंट बन गए हैं. उमर रियाज को प्रतीक सहजपाल के साथ शारीरिक लड़ाई में शामिल होने को लेकर घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. प्रतीक सहजपाल के साथ हाथापाई को लेकर उमर रियाज को बिग बॉस ने भी फटकार लगाई थी और फिर वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने भी उन्हें डांट लगाई. वहीं वीकेंड का वार के एपिसोड के दौरान ही, कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) भी एक पैनल का हिस्सा बनी थीं. इस दौरान गीता कपूर ने गुस्से पर बात करते हुए उनके प्रोफेशन पर भी कमेंट कर दिया.

उमर रियाज के व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए गीता कपूर यहां तक कह देती हैं कि उनकी आक्रामकता एक सर्जन के रूप में उनके करियर के लिए अच्छी नहीं है. घर से बाहर आने के बाद गीता कपूर के इस व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने अपने प्रोफेशन पर कमेंट किए जाने को लेकर गीता कपूर पर नाराजगी जताई है.
उमर रियाज का ट्वीट. (फोटो साभारः ट्विटरः @realumarriaz)

गीता कपूर के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर रियाज ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘आपने एक रियलिटी शो में एक डॉक्टर के रूप में मेरे पेशे और मेरे व्यवहार को आपस में जोड़ा है और मुझे जज किया है. मेरी प्रतिक्रिया हमेशा मेरे प्रति एक ऐसी कार्रवाई रही है जिसे आप समझने में विफल रहे.’ उमर ने गीता की टिप्पणियों को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया है. उनका कहना है कि गीता कपूर ने एक कहानी गढ़ने के लिए नेशनल टेलिविजन पर उनकी निंदा की.
उमर रियाज के एविक्शन के बाद बिग बॉस के फैन दो हिस्सों में बंट गए हैं. बिग बॉस के कई दर्शक उमर रियाज को शो से निकाले जाने पर नाराजगी जता रहे हैं. वहीं बिग बॉस 15 के पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने भी इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उमर के एविक्शन पर प्रतिक्रिया दी. इस लाइव सेशन के दौरान बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट और आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना भी शामिल थीं.
Advertisement
ऐसे में हिमांशी ने भी उमर रियाज पर किये गीता कपूर के कमेंट को लेकर उन्हें निशाने पर लिया. हिमांशी ने कहा कि गीता की ओर से किसी की रोजी-रोटी पर कमेंट नहीं करना चाहिए था. हिमांशी कहती हैं- ‘मुझे लगता है कि शो में हर कोई किसी न किसी पॉइंट पर फिजिकल हो ही जाता है. लेकिन इसे कभी हाइलाइट नहीं किया गया. मुझे सबसे ज्यादा बुरा तब लगा जब उमर के पेशे को निशाना बनाया गया. वह बाहर आकर अपने पेशे को जारी रखेंगे और किसी की ‘रोजी रोटी’ पर टिप्पणी करने से काम नहीं चलेगा. ये उनके पेशे को प्रभावित करता है.’

About the Author

Priya Shukla
I am working with the entertainment team. In which i watch all news of bollywood, hollywood, television,and sometimes south cinema also. I have been in journalism since 2016, for some time worked with TV and no...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें