Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनटीवी
'मुझे वक्त पर दवाई नही...' Asim Riaz संग ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं हिमांशी!

'मुझे वक्त पर दवाई नहीं...' Asim Riaz संग ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं हिमांशी खुराना! बयां किया अलग होने का दर्द

Written by:
Last Updated:

आसिम रियाज, हाल में 'खतरों के खिलाड़ी 14' में रोहित शेट्टी से लड़ने के लिए चर्चा में रहे. इस बीच, वह हिमांशी खुराना से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हिमांशी ने ब्रेकअप से जुड़ा पोस्ट किया और खुद दुल्हन की तरह सजी हुईं नजर आईं.

'मुझे वक्त पर दवाई नही...' Asim Riaz संग ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं हिमांशी!Zoom
हिमांशी खुराना ने ब्रेकअप से जुड़ा पोस्ट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamhimanshikhurana)
मुंबई. आसिम रियाज से ब्रेकअप के महीनों बाद, हिमांशी खुराना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दुल्हन के रूप में सजी-धजी नजर आ रही हैं. क्लिप में पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर नदी के किनारे पोज देती नज.र आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और लाल चूड़ा और कलीरे के साथ-साथ कई और ट्रेडिशनल ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है. इस वीडियो के कैप्शन पर उन्होंने लिखा तो कुछ नहीं हैं, लेकिन जो बैकग्राउंड शायरी लगाई हुई है.

हिमांशी खुराना के वीडियो में लगी शायरी से पता चलता है कि वह वह ब्रेकअप से दुखी हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में ये शायरी है,”वो ज़हर देता तो पूरी दुनिया की निगाह में आ जाता. तो ये किया कि मुझे वक़्त पर दवाई नहीं दी.” वीडियो पर फैंस ने तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने इसे आसिम रियाज से जोड़ा.
कई यूजर्स ने लिखा कि हिमांशी खुराना का यह पोस्ट आसिम रियाज के साथ उनके ब्रेकअप का हिंट देता है. एक यूजर ने लिखा, “ये आसिम के लिए है ना.”दूसरे ने लिखा, “ऐसी हसीना को कौन कमबख्त जहर देगा ये तो सीने से लगा कर और दिल में समा कर रखने वाली लड़की है.”

हिमांशी खुराना ने कहा कि गलत के खिलाफ बोलना चाहिए

Advertisement
इससे पहले, हिमांशी खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया थी जिसमें बताया था कि गलत के खिलाफ बोलना क्यों ज़रूरी है. उन्होंने कहा था,“कोई आपके साथ या आपके परिवार में किसी और के साथ गलत कर रहा है और आप बस खुद से कहते हैं कि मुझे पैशेंस रखना चाहिए, मुझे चुप रहना चाहिए. क्योंकि आप चुप हैं, जो व्यक्ति कुछ गलत कर रहा है वह और भी गलत करता रहता है.”

हिमांशी खुराना ने दी सच बोलने की नसीहत

हिमांशी खुराना ने आगे कहा, “आप कहते हैं-‘नहीं नहीं मेरे पैशेंस का टेस्ट हो रहा है, मुझे चुप रहना चाहिए’. आपकी चुप्पी की वजह से अब गलतियां 10 गुना ज़्यादा बढ़ गई हैं. आपने ज्यादती की है, आपको चीखना-चिल्लाना नहीं चाहिए था, आपको अनजान नहीं बनना चाहिए था लेकिन आपको कम से कम सच बोलना चाहिए था. सच को वैसा ही कहो जैसा वह है. यह वैसा ही है जैसा वह है. अगर यह गलत है, तो यह गलत है,”

About the Author

Ramesh Kumar
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें