आज से शुरू हो रहे हैं KBC 2020 के रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा
Agency:News18Hindi
Last Updated:
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर अपने फैंस के लिए उनका पसंदीदा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन लेकर आ रहे हैं.

मुंबई. लॉकडाउन में इन दिनों वैसे तो टीवी और सिनेमा की दुनिया बंद पड़ी है. लेकिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने फैंस के लिए उनका पसंदीदा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन लेकर आ रहे हैं. हाल ही में खुद अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि वह इस शो के प्रोमो की शूटिंग कर रहे हैं. अब आपको बता दें कि लॉकडाउन के इन दिनों में घर बैठे-बैठे ही आप भी करोड़पति बनाने वाले इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. 9 मई यानी आज से ही अमिताभ बच्चन इस शो के रजिस्ट्रेशन (KBC Registration) का सवाल पूछना शुरू करने जा रहे हैं.
आज से रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन केबीसी रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल पूछना शुरू करेंगे. ये सवाल दर्शकों से 22 मई तक पूछे जाएंगे. आप अपने सवालों के सही जवाब एसएमएस या SonyLIV एप के माध्यम से भेज सकते हैं.
बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस शो का पिछला सीजन जबरदस्त हिट रहा था. सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हर्षवर्धन नवाथे से लेकर पिछले सीजन में मिड-डे मील बनाने वाली बबीता ताड़े करोड़पति बनीं थीं. लॉकडाउन में दर्शकों को नए शोज का और अपने पुराने शोज के फिर से शुरू होने का इंतजार है. ऐसे में केबीसी का रजिस्ट्रेशन लोगों में उत्साह भर रहा है. बिग बी ने इस शो के 11 सीजन होस्ट किए हैं और ये उनका 12वां सीजन होगा.
Advertisement
इस शो में दर्शकों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में रजिस्ट्रेशन के साथ ही आप भी अपने सामान्य ज्ञान को तेज करने की कोशिश में लग सकते हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें