Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजनटीवी
Bigg Boss 15 से उमर रियाज हुए बाहर! आसिम-हिमांशी के ट्वीट कर रहे हैं इशारा

Bigg Boss 15 से उमर रियाज हुए बाहर! आसिम रियाज-हिमांशी खुराना के ट्वीट कर रहे हैं इशारा

Written by:
Last Updated:

Umar Riaz Eviction: उमर रियाज (Umar Riaz) को लेकर खबरें हैं कि अब बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) से उनका सफर खत्म हो चुका है. उमर को इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा था. शो अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है. लेकिन उमर के भाई असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के ट्वीट देख फैंस की चिंता बढ़ गई है. 

Bigg Boss 15 से उमर रियाज हुए बाहर! आसिम-हिमांशी के ट्वीट कर रहे हैं इशाराZoom
वीकेंड का वार एपिसोड में आज इस राज से पर्दाफाश होगा. फोटो साभार- @umarriazz91/Instagram
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) से क्या उमर रियाज का सफर खत्म (Umar Riaz evicted) हो चुका है? खबर है कि इस हफ्ते घर से चौंकाने वाला इविक्शन देखने को मिलेगा. उमर रियाज को लेकर खबरें हैं कि अब शो में उनका सफर खत्म हो चुका है. उमर को इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा था. शो फिलहाल अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन उमर के भाई असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के ट्वीट इस बात का इशारा कर रहे हैं कि उमर की अब बिग बॉस (Bigg Boss) से वापसी हो गई है.

सच जानने के लिए फैंस बेकरार
वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) पर एक बार फिर से सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते दिखाई देंगे. वीकेंड का वार पर घर में कई सेलेब्स की एंट्री होने वाली है. घर में मौज मस्ती के साथ बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि उमर रियाज (Umar Riaz) के साथ क्या हुआ? क्या सच में वह इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं (Umar Riaz eviction) या इसमें भी मेकर्स का कोई नया प्लान है.
आसिम रियाज ने किया ट्वीट
उमर रियाज के फैंस काफी चिंतित हैं. उनकी चिंता उमर के भाई और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज और उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के ट्वीट देख और बढ़ गई है. आसिम रियाज ने ट्वीट कर लिखा- अच्छा खेला @realumarriaz ‘लव यू ब्रो’.
आसिम रियाज का ट्वीट.
हिमांशी खुराना का मेकर्स पर फूटा गुस्सा
आसिम रियाज ने तो इस मामले पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी. लेकिन, उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना का गुस्सा मेकर्स के खिलाफ दिखा- उन्होंने लिखा- ‘वह वही करते हैं जो वो करना चाहते हैं… वोट करो या फिर निकल दो… और घुमाकर मानसिक स्वास्थ्य भी खराब कर दो. अच्छा खेला उमर @realumariaz.’
हिमांशी खुराना ने ऐसे जाहिर किया गुस्सा.

Advertisement
वोट कम या मिला दंड
खबरें हैं कि उमर रियाज को वोट न मिलने के कारण घर से बेघर किया गया है. हालांकि, विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, उमर को 75 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस हफ्ते घर में होने वाले टिकट टू फिनाले टास्क में उमर रियाज ने बेकाबू होकर प्रतीक सहजपाल पर हाथ उठाया था, जिसके दंड स्वरूप उमर को घर बेघर होने का फैसला ये फैसला सुनाया गया है. बिग बॉस 15 का फिनाले करीब है और उमर रियाज ने टिकट टू फिनाले भी जीत लिया है, ऐसे में ये खबर फैंस की दिल तोड़ रही है.

About the Author

Shikha Pandey
पत्रिकारिता का अनुभव का रहने वाली शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ पिछले दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रिकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, S...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें