हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, मेकअप से छुपाती दिखीं मुरझाया चेहरा, फैंस बोले- Get Well Soon
Written by:
Last Updated:
Himanshi Khurana Hospitalized: हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरों को शेयर किया है, जिसको देख फैंस टेंशन में हैं. वो हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही हैं.

नई दिल्ली. बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आईं पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत खराब है. वह अस्पताल में एडमिट हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं हिमांशी ने फैंस को इस बात की जानकारी एक पोस्ट के साथ दी है. उन्होंने अपनी दो तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वो अपने मेकअप करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ फैंस तो उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं. वहीं, कुछ यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
हिमांशी खुराना ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें वो अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं. उनके हाथ में विगो लगा हुआ है और वो मेकअप कर रही हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने अपकमिंग कॉस्मैटिक ब्रांड के बारे में अपडेट दिया है.
हिमांशी ने तस्वीरों के साथ किया अपडेट
सिंगर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘चाहे कुछ भी हो, शांत नहीं रह सकते क्योंकि ब्रांड लॉन्च होने वाला है’
सिंगर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘चाहे कुछ भी हो, शांत नहीं रह सकते क्योंकि ब्रांड लॉन्च होने वाला है’
View this post on Instagram
About the Author
Shikha Pandey
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें