होमताजा खबरमनोरंजनयूट्यूब
Baarish Aayi Hai song OUT: दिल जीतेगी करण-तेजस्वी की रोमांटिक केमिस्ट्री
Baarish Aayi Hai song OUT: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ये रोमांटिक केमिस्ट्री देख दिल से निकलेगा 'हाय...'
Written by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और क्यूट कपल माने जाने वाले करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का साथ में पहला गाना 'बारिश आई है' (Baarish Aayi Hai song) रिलीज हो चुका है. इस गाने में इनकी क्यूट और रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है.

बारिश का मौसम है और सावन के इस महीने में अगर बारिश का ही एक रोमांटिक गाना मिल जाए तो क्या कहने… इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और क्यूट कपल माने जाने वाले करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का साथ में पहला गाना ‘बारिश आई है’ (Baarish Aayi Hai song) रिलीज हो चुका है. अपने-अपने वर्क-कमिटमेंट में बिजी करण और तेजस्वी की झलक यूं तो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अक्सर मिलती रहती है, लेकिन इस गाने में इनकी क्यूट और रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है.
गाने की शुरुआत होती है एक फोन-कॉल से जिसमें तेजस्वी की दोस्त उन्हें कहते हुए सुनाई देती हैं कि 6 महीने में एक बार मिलते हो, तुम्हारा रिश्ता कैसे चलता है. इसपर तेजस्वी कहती हैं, ‘हम जब भी मिलते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें फिर से एक-दूसरे से प्यार हो गया है.’ बस फिर शुरू होता है ये रोमांटिक गाना. करण और तेजस्वी के इस गाने को VYRL ऑरिजन्स ने रिलीज किया है. इस गाने को स्टेबिन बेन और श्रेया घोषाल ने गाया है.
आप भी देखिए VYRL ऑरिजन्स का कुछ देर पहले रिलीज किया गया ये गाना.
Advertisement
करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी बिग बॉस के घर में ही शुरू हुई है. बिग बॉस 15 के धमाकेदार सीजन की ट्रॉफ तेजस्वी घर लेकर गईं और करण तेजस्वी की इस जीत से काफी खुश थे. इसी शो के बाद से अक्सर करण-तेजस्वी साथ में मीडिया के कैमरों में कैद होते रहे हैं.
About the Author
दीपिका शर्मा
दीपिका शर्मा News18 Digital के साथ पिछले 3 सालों से जुड़ी हैं और Deputy News Editor के पद पर काम कर रही हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री लेने वाली दीपिका को पत...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें