Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजन
जब इन YouTubers ने सलमान खान को भेजा उन्हीं का स्पूफ, 'भाईजान' ने उठाया ये कदम...

जब इन YouTubers ने सलमान खान को भेजा उन्हीं का स्पूफ, 'भाईजान' ने उठाया ये कदम...

Last Updated:

हम लेकर आए हैं आपके लिए ऐसे यूट्यूबर्स जो फ़िल्मों के मजेदार स्पूफ्स बनाते हैं.

जब इन YouTubers ने सलमान खान को भेजा उन्हीं का स्पूफ, 'भाईजान' ने उठाया ये कदम...Zoom
जब इन YouTubers ने सलमान खान को भेजा उन्हीं का स्पूफ, 'भाईजान' ने उठाया ये कदम...
फ़िल्मों के शौक़ीन हैं तो लगभग हर फिल्म अपने देख ही ली होगी. लेकिन क्या कभी उसी फिल्म को एक नए अंदाज़ में देखा है? नहीं न? कोई बात नहीं हम आपके लिए आज इस यूट्यूब सीरीज में लेकर आए हैं ऐसे वीडियोज जो फ़िल्मों को मजाकिया तौर पर पेश करते हैं. अब अगर आपका सवाल ये है कि ये सब हमें मिला कहां? तो हम बता दें कि अब ज़माना स्मार्ट है, दौर बदल चुका है और आजकल का दौर है इंटरनेट का. और इंटरनेट के इस दौर में आज कोई भी गाना, डांस या आपके फेवरेट कवि की कविता, फिल्म का ट्रेलर या पूरी फिल्म ही, इन सबका एक ही ठिकाना है और वो है यूट्यूब. इस इंटरनेट की दुनिया इतनी बड़ी है कि आप अगर किसी सुबह इसमें गुम हुए तो शाम तक एक चौथाई भी नहीं खंगाल पाएंगे.

यहां मौजूद एंटरटेनमेंट का खजाना इतना बड़ा कि इसमें सभी वीडियोज़ को देखने के लिए आपको तकरीबन 70,000 साल लगातार यूट्यूब देखते रहना होगा!!! क्या हुआ चकरा गए ना ? और ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर इतना कुछ होता है, जो हमारी नजरों से छूट ही जाता है. लेकिन अब आप फ़िक्र मत कीजिए, हम लेकर आए हैं एक ऐसी सीरीज़ जहां आपको मिलेगा यूट्यूब पर मौजूद हर मसाला.

ऐसे में आज की जो सीरीज है वो बहुत ही मजेदार होने वाली है. क्योंकि आज हम लेकर आए हैं आपके लिए ऐसे यूट्यूबर्स जो फ़िल्मों के मजेदार स्पूफ्स बनाते हैं.

सावन स्पेशल : जब महावीर हनुमान के सामने आ गए थे महादेव, फिर क्या हुआ?

 





ओए टीवी

ओडिसा के कुछ लड़कों ने मिलकर यूट्यूब पर 'ओए टीवी' के नाम से एक स्पूफ चैनल बनाया. जोकि इन दिनों काफी पॉप्युलर हो चुका है. सिर्फ यही नहीं इन्हें सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपने टीवी शो दस का दम पर भी जगह दी. सलमान ने इस स्पूफ को चलती गाड़ी में देखा और उन्हें इतना अच्छा लगा कि वो इसे अपने शो पर लाकर दिखाने लगे. तो फिर अब हम भी देखते हैं ऐसा क्या ख़ास है इस 'ओए टीवी' के वीडियोज में...






रिलोडर्स टीवी
फिल्मों में अक्सर जैसा दिखाया जाता है, वैसा कुछ असल ज़िंदगी में तो देखने को नहीं मिलता. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि यूट्यूब पर ऐसा कुछ है जिसे देखने के बाद आप ये ही कहेंगे कि असल ज़िंदगी फिल्मों जैसी होती तो कुछ ऐसी ही होती. 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर वाले इस चैनल पर अलग अलग तरह के स्पूफ्स देखने को मिलेंगे, तो देर किस बात की देख लीजिए बिलकुल अभी...






शुद्ध देसी एंडिंग
अभी तक आपने स्पूफ्स तो कई देख लिए होंगे लेकिन ऐसे स्पूफ्स जिनमें एनिमेटेड कैरेक्टर देखने को मिले ऐसा कभी देखा है? नहीं न ? तो हम आपको बताते हैं एक ऐसे यूट्यूब चैनल के बारे में जो एनीमेशन के साथ फिल्मों के मज़ेदार बाते बताते हैं. मतलब एंटरटेनमेंट फुल ऑन. लगे हाथ आप भी देख ही डालिए अब...






हम हैं टून
हां तो आपने पिछले वीडियो में एनिमेटेड स्पूफ देख ही लिया होगा. लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होती क्योंकि कहानी तो अभी बाकी है मेरे दोस्त. अरे सच में इस सीरीज की अगली जो वीडियो है वो उसका चैनल भले ही अभी कम फॉलोवर वाला है लेकिन ये भी शुद्ध देसी एंडिंग की तरह एक एनीमेटेड स्पूफ्स बनाते हैं. हां एक फर्क आपको जरुर देखने को मिलेगा कि हम हैं टून नाम के इस चैनल पर अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं दिखेगा...





बैंग शिट
बैंग शिट अभी फिलहाल यूट्यूब का एक छोटा सा चैनल है लेकिन इस छोटे से चैनल की खास बात ये है कि ये चैनल एक गांव के 5-6 लड़के जोकि काफी कम उम्र के हैं, चला रहे हैं. ये टीम फिल्म के ऑडियो का काफी बेहतर और नए ढंग से इस्तेमाल करते हैं. बैंग सहित पर मौजूद वीडियोज में फिल्म के ऑडियो का इस्तेमाल ओरिजिनल वीडियो के लिए होता है. आप भी देखिए इन युवाओं के अनूठे ढंग से वीडियो बनाने की कोशिश...






ये भी पढ़ें : रोमांस के मामले में 2 कदम आगे हैं भोजपुरी फिल्में, यकीन नहीं होता तो ये देखिए
ये भी पढ़ें:  रोना धोना छोड़िए आ गए हैं ठहाके लगवाने ये देसी कॉमेडी YouTubers
ये भी पढ़ें: 6 करोड़ लोग क्या देख रहे हैं इस भोजपुरी फिल्म में?
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें