होमताजा खबरहरियाणाअंबाला
घर में पड़ी है शादी और मेकअप को लेकर हैं कंफ्यूज, तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी
घर में पड़ी है शादी और मेकअप को लेकर हैं कंफ्यूज, तो यहां मिलेगी ट्रेंडिंग मेकअप और सैलून पैकेज की जानकारी
Last Updated:
इस बार महिलाएं भारी मेकअप से हटकर हल्के, नेचुरल और ग्लोइंग लुक की और रुचि दिखा रही हैं. हाइलाइटर और हल्की बेस के साथ तैयार किए गए एचडी, एयर ब्रश मेकअप की मांग सबसे ज्यादा है.
अंबाला: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और बिना साज-श्रृंगार के कोई भी त्यौहार या फिर कोई भी शादी समारोह महिलाओं के लिए अधूरा माना जाता है. दरअसल, महिलाएं खासतौर पर ओर भी ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए पार्लर जाकर मेकअप करवाती हैं, ऐसे में इस बार शादी के सीजन में पार्लर और सैलून वालों की लॉटरी लगी हुई है, क्योंकि इस सीजन काफी ज्यादा शादियां होने की वजह से एक दिन में आठ से नौ ब्राइडल मेकअप, पार्लर वाले कर रहे हैं.
कौन सी मेकअप का है ज्यादा डिमांड
इसके अलावा, दुल्हन की बहनें और उनकी सहेलियों के मेकअप भी किए जा रहे हैं. वहीं इस बार महिलाएं भारी मेकअप से हटकर हल्के, नेचुरल और ग्लोइंग लुक की और रुचि दिखा रही हैं. हाइलाइटर और हल्की बेस के साथ तैयार किए गए एचडी, एयर ब्रश मेकअप की मांग सबसे ज्यादा है.
पहले ही करवाएं मेकअप
Advertisement
बता दे कि शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग चल रही है और पार्लर संचालिकाओं की मानें, तो लोगों ने अपनी शादी की तारीख से दो से तीन महीने पहले ही एडवांस बुकिंग करवा लेना ही बेहतर है. इस समय नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप के लिए अच्छी खासी डिमांड है, जो दूल्हा-दुल्हन को एक नेचुरल और फ्रेश लुक देता है.
क्या हैं मेकअप की कीमतें
वहीं ब्यूटी पार्लर संचालिका मीरा ने लोकल 18 को बताया कि इस बार दुल्हनें अपने आउटफिट, ज्वेलरी और स्किन टोन के अनुसार ही मेकअप चुन रही हैं. उन्होंने बताया कि ब्राइडल मेकअप, एयर ब्रश मेकअप, एच डी मेकअप लगभग सात हजार रूपय से लेकर तीस हजार रुपए तक में किए जा रहे है. उन्होंने बताया कि पहले गोल्डन और ग्लिटर आईशेडो चलती थी, अब महिलाएं पीच, रोज और लैवेंडर जैसे पेस्टल शेड्स को तरजीह दे रही हैं. हम स्किन प्रेपरेशन पर खास ध्यान देते हैं, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिके और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आए.
छोटे पैकेज से लेकर ब्राइडल पैकेज तक महिलाओं के लिए खास ऑफर हैं. पैकेज-1 में फेस ब्लीच, फेशियल और आर्म्स वैक्स सिर्फ 999 रुपए में, जबकि पैकेज-2 में हेयर स्पा/रूट टचअप, हेड वॉश और ब्लो ड्रायर 1599 रुपए में उपलब्ध है. बड़े पैकेज में फेस ब्लीच, डी-टैन , नेल आर्ट विद एक्सटेंशन 1999 रुपए में और आई लैश्सि एक्सटेंशन 1499 रुपए में मिल रहे हैं. पूरे फुल बॉडी रिका वैक्स और स्किन के अनुरूप फेशियल का पैकेज 2999 रूपये में है.जबकि हैवी मेकअप 1000 से लेकर 50000 तक का दुल्हन इस बार करवा रही है.
नेल आर्टस की बढ़ी डिमांड
उन्होंने बताया कि खास तौर पर दुल्हन इस बार अपने बालों को लंबा करने के लिए लंबी चोटी वाला स्टाइल करवा रही हैं और हेयर कलर में हाइलाइट, ग्लोबल ओर ब्लीच कलर करवा रही हैं. उन्होंने बताया कि इस बार खासतौर पर महिलाएं शादियों के सीजन में नेल आर्ट्स बहुत करवा रही है जिसमें नेल पॉलिश डिजाइन और आकृति वाला डिजाइन से लेकर पावर पॉलिश तक शामिल है. उन्होंने बताया कि ब्राइडल मेकअप के दौरान दुल्हन अपना खुद का पैटर्न बनाकर लाती है जिसे नेल पर बनाया जा रहा है,इस नेल आर्ट्स की शुरुआत भी लगभग 2000 से है.
और पढ़ें