यहां खुला अनोखा डे केयर, बच्चे नहीं, पतियों की करता है देखभाल, बीवियों को भरनी होगी इतनी फीस
Written by:
Last Updated:
Husband Day Care Centre: सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ में खुले एक अनोखे डे केयर की काफी चर्चा हो रही है. इस डे केयर में बच्चे नहीं, पतियों की देखभाल की जाती है.

आज तक आपने बच्चों के डे केयर के बारे में सुना होगा. ये डे केयर वर्किंग महिलाओं के लिए वरदान की तरह है. एक मां के लिए अपने बच्चे की देखभाल करना तब मुश्किल हो जाता है जब वो कामकाजी होती है. ऐसे में इन डे केयर्स में बच्चों की अच्छे से देखभाल की जाती है. मां से बच्चे का सारा रूटीन पता कर लिया जाता है और उसी हिसाब से ट्रेंड इम्प्लॉयी बच्चे की देखभाल करती हैं. लेकिन अगर आपको पति के डे केयर का बोर्ड दिख जाए तो?
सोशल मीडिया पर पतियों के लिए बनाए गए एक डे केयर का पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. पोस्टर में दी गई जानकारी के मुताबिक़, ये डे केयर चंडीगढ़ में खोला गया है. यहां महिलाएं अपने पति को जमा कर आराम से घूम सकती हैं. वैसी बीवियां, जिन्हें ये डर लगता है कि अगर वो बाहर जा रही हैं तो उनके पति कोई गलत काम कर सकते हैं, वो अपने पति को यहां जमा कर आराम से अपना काम कर सकती हैं.
ऐसी बीवियों के लिए वरदान
पति के लिए खोला गया ये डे केयर कई बीवियों के लिए वरदान साबित हो सकता है. डे केयर के पोस्टर के मुताबिक़, अगर महिला को अपने पति से थोड़े समय के लिए छुटकारा चाहिए, अगर वो कुछ समय अपने लिए निकालना चाहती है या फिर आराम से शॉपिंग पर जाना चाहती हैं, तो अपने पति को इस डे केयर में छोड़ सकती है. यहां बीवियों के जाने के बाद उनके पति की देखभाल की जाती है. ऐसा पोस्टर में दावा किया गया है. बता दें कि विदेशों में ऐसे डे केयर काफी नॉर्मल हैं, जहां पति आराम से अपना टाइम पास करते हैं, जब तक उनकी बीवियां शॉपिंग या पार्लर में समय बिताती हैं. भारत के लिए ये कांसेप्ट नया है.

View this post on Instagram
Advertisement
भरनी होगी इतनी फीस
बच्चों के लिए खोले गए डे केयर की फीस उसकी सुविधाओं पर और शहर पर निर्भर करता है. दिल्ली जैसे शहर में एक बच्चे को नौ घंटे रखने के बदले डे केयर्स पच्चीस से तीस हजार तक चार्ज करते हैं. इसमें बच्चे की केयर टेकिंग के साथ उसके खाने को भी शामिल किया जाता है. बात अगर पति के लिए खोले इस अनोखे डे केयर की करें, तो महिला को यहां सिर्फ उनके खाने और पीने के पैसे चुकाने पड़ेंगे. इसके अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है. लोगों को ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है. कमेंट में कई मर्दों ने लिखा कि बीवी के साथ शॉपिंग पर दिमाग खपाने से अच्छा है कि वो इस डे केयर में चले जाएं. वहीं एक ने लिखा कि बेचारा पति. पहले शॉपिंग के पैसे भी बीवी को देगा. फिर अपने डे केयर की फीस भी वही चुकाएगा.

About the Author
Sandhya Kumari
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
और पढ़ें