‘कांग्रेस के लोग देखकर आएं...’, हिमाचल में महिलाओं को 1500-1500 रुपये की योजना पर CM नायब सैनी ने सुक्खू सरकार पर कसा तंज
Written by:
Last Updated:
NEWS18 इंडिया की डायमंड स्टेट्स समिट में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन है, मोदी की गारंटी पर 217 वादे पूरे करेंगे. नायब सैनी ने अपने बातचीत में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और हिमाचल की सीएम सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा.

चंडीगढ़. NEWS18 इंडिया की ‘डायमंड स्टेट्स समिट में हरियाणा’ में सीएम नायब सिंह सैनी ने शिरकत की. वह पगड़ी पहनकर मंच पर पहुंचे. सीएम नायब सैनी से कहा कि वह कई बार पगड़ी पहनते रहते हैं और यह हमारी संस्कृति और गुरुओं की सोच को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. न्यूज18 इंडिया और हिंदी डिजिटल के एडिटर ज्योति कमल ने सीएम से सवाल जवाब किए.
सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा नंबर वन है और कहा कि विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र बनाया था और उसी पर हम चुनाव लड़े थे और लोग देख रहे हैं कि मोदी जी जो बोलते हैं वो पूरा करते हैं. हमने पिछले संकल्प पत्र भी पूरे किए. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने वादे करते हुए सब्जबाग दिखाए. इन्होंने लोगों को भ्रमित किया. आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में यही किया और संकल्प पत्र को डस्टबिन में डाल दिया. पंजाब में सीएम भगवंत मान बोल रहे हैं कि 20 हजार एकड़ मुआवजा देंगे. आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तो गुजरात में जाकर झूठ बोला और सीएम ने हरियाणा में कहा कि केजरीवाल बड़ा घणा झूठ बोलते हैं.
सीएम सैनी ने कहा कि पांच साल बाद आप हमारे संकल्प पत्र पर अंगुली रखना और बताना कि कोई वादा छूट तो नहीं गया है. इतिहास में तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार हैं. हमारे खिलाफ कुछ झूठ फैलाए गए. लेकिन में बताना चाहता हूं और मोदी जी की नीतियों पर हम काम कर रहे हैं. मोदी जी नियत पर पूरा देश विश्वाश करता है.संकल्प पत्र में शामिल वादों को सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है और हमने 217 वादे किए थे और उन्हें पूरा करेंगे. कांग्रेस के लोग दुष्प्रचार करते हैं. हमने पहले बजट में ही लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था. दुष्प्रचार करने वालों को मैंने पहले ही कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और वहां पर देख आओ कि महिलाओं से किया वादा पूरा किया है. महिलाएं देख रही हैं कि कब वादा पूरा होगा.
24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहाः सीएम
Advertisement
सीएम ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पर 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है. कांग्रेस के राज में किसानों को पैसा समय पर नहीं मिलता था और अब उल्ट हालात हैं और मंडी में किसान की फसल की 48 घंटे में पूरी पेमेंट खाते में ट्रांसफर हो जाती है. हरियाणा में किसानों को एहसास हुआ है कि मेरी भी इनकम है. 12 लाख किसानों के खातों में एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं. केंद्र की ओर से कांग्रेस की सरकार से भेदभाव के आरोपों को लेकर सीएम ने कहा कि केंद्र से पैसा आ रहा है, उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और पैसा कहां जा रहा है. मोदी सरकार ने गरीबों के सम्मान दिया है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K...और पढ़ें
और पढ़ें