विवाहिता से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, करते रहे ब्लैकमेल
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
जिले के एक गांव में रहने वाली प्रवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही तीनों युवकों ने हथियार के बल उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी.

हरियाणा में चरखी दादरी जिले के मुख्यालय दादरी के निटकवर्ती गांव की एक प्रवासी विवाहिता से तीन युवकों द्वारा गैंग रेप करने का मामले सामने आया है. आरोप है कि महिला के साथ रेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों सहित एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने समझौता करने के लिए दबाव भी डाला.
जिले के एक गांव में रहने वाली प्रवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह दिल्ली रोड स्थित मंदिर में जा रही थी, तभी गांव के ही आनंद और अनूप नामक युवक आए और मंदिर तक छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद हथियार के बल पर उसे खेतों में ले गए. वहां बने एक कमरे में पहले से ही उनका एक अन्य साथी टिंकू भी मौजूद था. तीनों युवकों ने हथियार के बल उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी.
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान एक युवक ने उसके साथ रेप का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद तीनों युवक उसे ब्लैकमेल करने लगे और उसके साथ लगातार रेप करते रहे. परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति व परिजनों को दी.
पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने गत 9 अक्टूबर को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके सही बयान दर्ज नहीं किए. पीड़िता का तो यह भी आरोप है कि पुलिस ने थाने बुलाकर समझौता करने के लिए कहा.
पीड़िता ने बताया कि एक दिन पूर्व भी वह दिनभर शिकायत दर्ज करवाने के लिए भटकती रही. देर रात ही पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया. पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति रेहड़ी लगाकर गुजर बसर करता है. आरोपियों ने उसके पति को भी मार डालने की धमकी दी.
सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत शनिवार को दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार ने पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें- पहले छोटे भाई से करवाया, फिर सालभर तक खुद किया महिला से दुष्कर्म
यह भी देखें- VIDEO: अपनों ने ही किया रेप, नाबालिग ने आंसरशीट में लिखी अपनी दास्तां

और पढ़ें