Advertisement
होमताजा खबरदिल्ली-एनसीआर
गृह नगर दादरी में विश्वास चौहान का जुलूस निकालकर स्‍वागत

गृह नगर दादरी में विश्वास चौहान का जुलूस निकालकर स्‍वागत

Last Updated:

स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हो रहे 'द ग्रेट इंंडियन लॉफ्टर चैलेंज' शो के फाइनलिस्ट में जगह बना चुके दादरी के विश्वास चौहान का सोमवार को अपने गृहनगर में जुलूस निकालकर सम्मान किया गया.

गृह नगर दादरी में विश्वास चौहान का जुलूस निकालकर स्‍वागतZoom
दादरी शहर में विश्‍वास चौहान को जुलूस निकालकर सम्‍मानित किया गया.
स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हो रहे 'द ग्रेट इंंडियन लॉफ्टर चैलेंज' शो के फाइनलिस्ट में जगह बना चुके दादरी के विश्वास चौहान का सोमवार को अपने गृहनगर में जुलूस निकालकर सम्मान किया गया. दादरी के वैश्य स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विश्वास की कॉमेडी को शहरवासियों का प्यार मिला. इस दौरान विश्वास चौहान ने हास्य रचनाओं से शहरवासियों को गुदगुदाया.

विश्वास चौहान ने न्यूज़18हरियाणा से बातचीत में कहा कि यदि हमें स्वयं की पहचान बनानी है तो खुद को जानना जरूरी है. लक्ष्य को तय करके उसको पाने की तरफ शिद्दत के साथ कदम बढ़ाने चाहिए. लॉफ्टर चैलेंज शो के जज फिल्मस्टार अक्षय कुमार के साथ-साथ अन्य दर्शकों के बीच हरियाणवी कालू, ताऊ व लठ के रूप में चर्चित विश्वास का कहना है कि हरियाणवी संस्कृति बहुत अच्छी है. हमें अपनी बोली, अपनी संस्कृति से प्यार करना चाहिए.

चौहान ने कहा कि आजकल बॉलीवुड फिल्मों में भी हरियाणवी संस्कृति को बखूबी दिखाया जा रहा है, जिसकी वजह से हरियाणा की छवि देश में उभरती जा रही है. विश्वास के अनुसार वे हरियाणा में हास्य को आगे बढ़ाने के लिए स्टेज कार्यक्रम करेंगे. इससे नए लोगों को आगे आने का मौका मिलेगा और हास्य के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी.

विश्वास ने हरियाणा के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें शॉर्टकट के रास्ते को नकारते हुए खुद को पहचान कर पूरी लग्न से मेहनत करनी चाहिए. मूलरूप से थियेटर कलाकार विश्वास चौहान ने जल्द जारी होने जा रही हरियाणा सरकार की फिल्म पॉलिसी के बारे में भी अपनी राय रखते हुए कहा कि फिल्म पॉलिसी बनाना एक अच्छा और सराहनीय कदम है. उम्मीद करते हैं कि यह नीति हरियाणवी कलाकारों के लिए एक संजीवनी की तरह कार्य करेगी. यदि कलाकारों को आर्थिक मदद मिलेगी तो अवश्य ही संस्कृति को बढ़ावा भी मिलेगा.

पांच बार जीते हैं राष्ट्रीय पुरस्कार 
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के ग्रांड फिनाले में पहुंचे विश्वास चौहान को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी सम्मानित किया जा चुका है. विश्वास ने राष्ट्रीय स्तर पर जहां मायानगरी में अपनी छाप छोड़ी है वहीं उन्हें पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. विश्वास चौहान पिछले सात साल से अभिनय जगत में अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं. एक के बाद एक उपलब्धि हासिल कर विश्वास ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
और पढ़ें