Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशमंडी
BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा सरकारी उम्मीदवार, उन्हें सरकार ढो रही है: कांग्रेस

BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा सरकारी उम्मीदवार, उन्हें सरकार ढो रही है: कांग्रेस

Last Updated:

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए मंडी आएंगे और अनिल शर्मा भी अपने बेटे के प्रचार के लिए जल्द ही मैदान में उतरेंगे. उन्होंने मंडी जिला में सड़कों की दयनीय हालत पर भी निशाना साधा और कहा कि इससे बेहतर सड़कें उनके क्षेत्र में हैं.

BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा सरकारी उम्मीदवार, उन्हें सरकार ढो रही है: कांग्रेसZoom
मंडी जिले में कांग्रेस रैली के दौरान पार्टी नेता.
कांग्रेस विधायक और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम के गृहक्षेत्र सराज में सांसद राम स्वरूप शर्मा पर तीखा जुबानी हमला बोला. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा सरकारी उम्मीदवार हैं और सरकार अपने इस प्रत्याशी को ढो रही है.
मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करने सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के जंजैहली पहुंचे. यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री, आश्रय शर्मा और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित स्थानीय नेताओं का स्वागत किया.
जंजैहली बाजार में एक रैली निकाली गई और इसके बाद एक जनसभा हुई. नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के परिणाम अप्रत्याशित होंगे और आश्रय शर्मा भारी मतों से जीतकर संसद में पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सरकारी प्रत्याशी के लिए जमकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है.
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए मंडी आएंगे और अनिल शर्मा भी अपने बेटे के प्रचार के लिए जल्द ही मैदान में उतरेंगे. उन्होंने मंडी जिला में सड़कों की दयनीय हालत पर भी निशाना साधा और कहा कि इससे बेहतर सड़कें उनके क्षेत्र में हैं.
Advertisement
आश्रय शर्मा ने रैली के दौरान जनता से अपने लिए वोट मांगे और जनसभा में भी युवा प्रत्याशी को अपना आशीवार्द देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को एक युवा सांसद के नाते मंडी की जनता से चुनकर भेजा था और उनके बाद आज वह एक युवा प्रत्याशी के रूप में उनके समक्ष खड़े हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें