Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निशाने पर हिमाचल में यूपी-बिहार के IAS और IPS अफसर

अपनी ही सरकार में लाचार? मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निशाने पर हिमाचल में यूपी-बिहार के IAS और IPS अफसर

Reported by:
Agency:Local18
Last Updated:

Vikramaditya Singh News: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार में विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट मंत्री है. हालांकि, सोमवार शाम को उनकी यूपी बिहार के आईएएस आईपीएस अफसरों पर डाली गई पोस्ट से काफी हलचल है. सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि उन्होंने अफसरशाही को निशाने में लिया है. क्या हिमाचल प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम हो गई है.

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निशाने पर हिमाचल में यूपी-बिहार के IAS और IPS अफसरZoom
सुक्खू सरकार में कैबिनेट लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस बाबत फेसबुक पर बड़ी टिप्पणी की है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम है. इसका एक और उदाहरण मिला है. सुक्खू सरकार में कैबिनेट लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस बाबात फेसबुक पर बड़ी टिप्पणी की है. इससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में ब़ड़ी हलचल है. अहम बात है कि विक्रमादित्य सिंह ने अपनी इस पोस्ट में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का समर्थन किया है. हालांकि, इस पोस्ट में मंत्री की लाचारी भी नजर आ रही है, क्योंकि यदि कोई अफसर हिमाचल के हितों से खिलवाड़ कर रहा है तो फिर विक्रमादित्य सिंह को कार्रवाई से कौन रोक रहा है?

दरअसल, अपने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘’हम उप-मुख्य मंत्री के हिमाचल प्रदेश के मंडी के अभिभाषण से सहमत है. कुछ यूपी और बिहार के आला आईएएस और आईपीएस अधिकारी हिमाचल में हिमाचलियत की धज्जिया उड़ा रहे हैं, उन्हें हिमाचल से कोई जयादा सरोकार नहीं है. समय रहते हुए उनसे निपटने की आवश्यकता है. नहीं तो हिमाचल के हित निपट जाएँगे.हम बाहर के राज्य के अधिकारियों का पूर्णतय सम्मान करते है लेकिन उन्हें हिमाचली अधिकारियों से सीख लेने की आवश्यकता है, हिमाचल के हित के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जब तक हिमाचल में हों हिमाचल के लोगों की सेवा करो, शासक बनने की गलती ना करों.’’

गौर रहे कि विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट से यह तो साफ है कि अफसर सरकार में मंत्रियों की बात भी नहीं सुन रहे हैं. इससे पहले, मंडी में सुक्खू सरकार के तीन साल के जश्न के दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी अफसरों पर निशाना साधा था और कहा कि था कि कुछ अफसर कांग्रेस सरकार के खिलाफ साज़िश रच रहे हैं और भाजपा के नेताओं से मिलते-जुलते दिखते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अफसरों  को रात के अंधेरे में निपटा दिया जाएगा.

अफसरशाही की वजह से किरकिरी
हिमाचल प्रदेश में अफसरशाही की वजह से सरकार की किरकिरी भी होती रही है. इसमें समोसा कांड, जंगली मुर्गा प्रकरण और टॉयलेट टैक्स जैसे मामलों में सरकार की किरकिरी हुई थी, क्योंकि इन आदेशों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.

उधऱ, भरमौर से भाजपा विधायक जनक राज ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर लिखा कि हिमाचल में लोकतंत्र संकट में? हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा दृश्य सामने आ रहा है जब
निर्वाचित सरकार खुद को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने असहाय और लाचार महसूस कर रही है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें