हिमाचल पर अगले 72 घंटे भारी! तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Agency:News18 Himachal Pradesh
Last Updated:
नगर निगम शिमला के अधिकारियों ने बताया कि शिमला में पेयजल की आपूर्ति सामान्य है तथा बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण की गई हैं.

हिमाचल प्रदेश पर अगले 72 घंटे भारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन तक सूबे में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है और दिशा-निर्देश जारी किए हैं. शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, सूबे में 4 जनवरी से 6 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं. 4 से 6 जनवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है. उधर, मौसम के बदले मिजाज के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है.
मैदानी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. चेतावनी के चलते राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है. उपायुक्तों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है.जिला प्रशासन ने भी लोगों और सैलानियों से ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की अपील की है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में शुक्रवार से बदलाव आएगा.
शिमला को पांच सेक्टरों में बांटा, ये हैं तैयारियां
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने कहा कि बर्फबारी की आंशका के चलते हेल्पलाइन नम्बर 1077 स्थापित की गई है. एसडीएम को बर्फबारी के दौरान जनजीवन सामान्य बनाए रखने के लिए प्रबंधों की समीक्षा करने तथा सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिएं हैं. राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को चिन्हित स्थलों में बर्फ हटाने के लिए मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए हैं.
जिन सड़कों व मार्गों में बर्फ जमने के कारण फिसलन बहुत अधिक हो जाती है, उन स्थानों में हर 100 मीटर या 50 मीटर के दायरे में रेत का भंडारण करने तथा समय-समय पर रेत डालने के निर्देश दिए हैं. सड़कों पर सुबह या शाम के समय बुल्डोजर या चेनयुक्त जेसीबी चलाने के निर्देश दिए. डीसी ने बताया कि नगर निगम शिमला क्षेत्र में शिमला शहर को पांच सेक्टर में विभाजित कर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं. जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है.
शिमला शहर को पांच सेक्टर में बांटकर नोडल अधिकारी तैनात
सेक्टर-1 में छोटा शिमला, संजौली, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा व बल्देयां क्षेत्र शामिल हैं. सेक्टर-2 में ढली-संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़-बाजार विक्ट्री टनल तक, कैथू, भराड़ी, एजी ऑफिस, अन्नाडेल, चौड़ा मैदान व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्र शामिल हैं. सेक्टर में बाईपास एनएच रोड़ वाया आईएसबीटी शोघी तक, चक्कर, बालुगंज, टुटू, जतोग, नाभा और फागली क्षेत्र शामिल हैं. सेक्टर-4 में उपायुक्त कार्यालय, विक्ट्री टनल से कार्ट रोड़ छोटा शिमला तक, ओक ओवर, यूएस क्लब, रिज, हॉलीलॉज, जाखू, रिच माउंट, रामचंद्र चैक, केएनएच व उच्च न्यायालय क्षेत्र शामिल हैं. सेक्टर-5 में हिमाचल प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, कसुम्पटी, पंथाघाटी और मैहली क्षेत्र शामिल हैं.
स्वास्थ्य सेवाओं के लेकर भी निर्देश
डीसी ने हिमाचल पथ परिवहन को वैकल्पिक मार्गों से बसें भेजने तथा स्वास्थ्य विभाग को चेन वाली ऐंबुलेंस का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए. उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को छराबड़ा, गलु सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों में बर्फ के कारण फिसलन होने की संभावना की चेतावनी के साईनेज लगाने को कहा है.
पेयजल को लेकर भी तैयारी
नगर निगम शिमला के अधिकारियों ने बताया कि शिमला में पेयजल की आपूर्ति सामान्य है तथा बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण की गई हैं.
ये भी पढ़ें : सुर्खियां: नूरपुर में हादसा, भारी बर्फबारी की चेतावनी और वंद मारतम् पर सियासत
अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार, एयर बैग खुलने से बची चालक की जान
VIDEO: रिवॉल्वर के साथ व्यापारी के दफ्तर में घुसे 3 बदमाश, 17 करोड़ मांगे, PSO को देखकर भागे
गणतंत्र दिवस: अब राजपथ पर नहीं, रिज मैदान में दिखेगी हिमाचल की झांकी
हिमाचल में वंदे मातरम् से होगा कांग्रेस की सभी बैठकों का आगाज

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें