Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
पिता प्राइवेट में...माता आशा वर्कर...HPU की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

पिता प्राइवेट में...माता आशा वर्कर....हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में साक्षी का डंका, टीचर बनना है सपना

Last Updated:

Himachal News: साक्षी ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की कला स्नातक परीक्षा में टॉप टेन में सातवां स्थान हासिल किया है. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली साक्षी की इस उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है.

ख़बरें फटाफट
पिता प्राइवेट में...माता आशा वर्कर...HPU की मेरिट लिस्ट में बनाई जगहZoom
बेटी साक्षी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की कला स्नातक परीक्षा में टॉप टेन में सातवां स्थान पाया.
बिलासपुर. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटी साक्षी ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में टॉप टेन में सातवां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. बेटी की कामयाबी पर परिवार में जश्न का माहौल है.

दरअसल, बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल की होनहार बेटी साक्षी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की कला स्नातक परीक्षा में टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
डिग्री कॉलेज झंडूता की इस मेधावी छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने गेहडवी क्षेत्र और झंडूता उपमंडल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.
साक्षी के पिता वीरेंद्र कुमार एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि उनकी माता स्नेह लता एक आशा वर्कर के रूप में समाज की सेवा में जुटी हैं. साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अथक समर्थन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और मेरे शिक्षकों ने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया. यह उपलब्धि उनके बिना संभव नहीं थी.”
Advertisement
मैं टीचर बनना चाहती हूं
साक्षी की इस उपलब्धि ने गेहडवी क्षेत्र में खुशी की लहर है. साक्षी ने बताया कि वह एक अध्यापक बनकर समाज के लिए योगदान देना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि मेरे जैसे और भी बच्चे अपने सपनों को पूरा करें और मैं एक शिक्षक के रूप में उनकी मदद करना चाहती हूं.” साक्षी की इस सोच और उनकी उपलब्धि ने युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है. साक्षी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है. उनके इस प्रयास को देखकर यह स्पष्ट है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. साक्षी की कहानी निश्चित रूप से हिमाचल की उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में अग्रसर हैं.
माता पिता के साथ साक्षी.

कैसे की तैयारी
साक्षी ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब की मदद से भी तैयारी की. सााक्षी ने टिप्स देते हुए कहा कि युवा चाहे कम पढ़ाई करें, लेकिन अच्छे से करें. अच्छा कंटेट के लिए अगर बुक से मदद नहीं मिल रही है तो यूट्यूब से पढ़ाई करें.

About the Author

Vinod Kumar Katwal
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें