Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
IGMC कांडः सुक्खू सरकार ने जांच के लिए बनाई नई कमेटी, CM की फिर से दो टूक

IGMC कांडः ‘मरीज से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं’, सुक्खू सरकार ने जांच के लिए बनाई नई कमेटी, CM की फिर से दो टूक

Agency:Local18
Last Updated:

IGMC Case: हिमाचल प्रदेश के शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में 22 दिसंबर को डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट की थी और इस मामले में खासा विवाद हुआ था. अब इस मामले में सरकार ने फिर से जांच के लिए नई कमेटी बनाई है. अहम बात है कि आरोपी डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया गया है.

IGMC कांडः सुक्खू सरकार ने जांच के लिए बनाई नई कमेटी, CM की फिर से दो टूकZoom
शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीज से मारपीट केस में सुक्खू सरकार ने फिर से जांच कमेटी बनाई है. वहीं, सोमवार को सभी रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल से लौट आए. हालांकि, सीएम ने साफ कहा कि मरीजों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शिमला में सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईजीएमसी में हुई घटना की पुनः जांच के लिए एक नई समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, लेकिन मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता को बनाए रखने के लिए चिकित्सकों के लिए अनिवार्य ह्यूमन बिहेवियर और मैन-मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने का निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों के लिए मरीजों के साथ किए जाने वाले अच्छे व्यवहार के आधार पर उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में अंक शामिल करने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज या तीमारदार चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करता है तो चिकित्सकों को इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देनी चाहिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भर रही है, ताकि स्वास्थ्य कर्मी बिना किसी मानसिक दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब तक सैकड़ों पद भरे जा चुके हैं और भविष्य में और भर्तियां भी की जाएंगी.
सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री समेत विभाग के अफसरों से मीटिंग की है.

Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षित चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है ताकि सार्वजनिक चिकित्सा क्षेत्र में अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों को आकर्षित किया जा सके.
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव संदीप कदम, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. राकेश शर्मा, स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, विशेष सचिव डॉ. अश्वनी शर्मा एवं जितेंद्र सांजटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
क्या है मामला
गौरतलब है कि 22 दिसंबर को आईजीएमसी शिमला के पल्मनरी वार्ड में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरूला ने मरीज से मारपीट की थी. जांच कमेटी ने उन्हें दोषी माना था औऱ फिर उन्हें सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था. इसे लेकर प्रदेशभर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने दो दिन की हड़ताल की थी. हालांकि, बाद में हड़ताल खत्म कर दी थी. सरकार ने इस मामले में फिर से जांच के आदेश दिए हैं.

About the Author

Vinod Kumar Katwal
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें