Advertisement
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता, कौन हैं CM के जिले की नई DC?

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता, कौन हैं CM सुक्खू के जिले की नई DC गन्धर्व राठौर, कभी ममता सरकार ने खिलाफ गई थी HC

Reported by:
Last Updated:

IAS Gandharva Rathore Love Story: साल 2016 बैच की अफसर गन्धर्व राठौर ने संभाला उपायुक्त हमीरपुर का पद, सरकारी योजनाओं को आम जनता पहुंचने का करेंगे काम, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूखने स्वामी जिला की कमान. गन्धर्व के पति हिमाचल बैच के अफसर हैं और वह कांगड़ा के बैजनाथ की बहू हैं. दोनों पति पत्नी 2016 बैच के अफसर हैं. दोनों के दो बच्चे हैं.

ख़बरें फटाफट
हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता, कौन हैं CM के जिले की नई DC?Zoom
आईएएस अफसर गंधर्व राठौर अपने पति अनुराग के साथ. (फोटो-इंस्टाग्राम)
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा महिला आईएएस अफसर गंधर्व राठौर को अपने गृह जिले का नया डीसी तैनात किया है. उन्होंने बुधवार को करीब 2:00 बजे के आसपास पदभार संभाला.

जानकारी के अनुसार, आईएएस अफसर गंधर्व राठौर की कहानी अपने आप में प्रेरणादायक हैं. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा पास की थी. पहले प्रयास में वह कामयाब नहीं हुई थी. लेकिन फिर दूसरे अटैम्प्ट में सफलता मिली थी.
डीसी गंधर्व राजस्थान के गुलाबी शहर ने नाम से से मशहूर जयपुर की रहने वाली हैं और उनकी स्कूली शिक्षा भी जयपुर से हुई है. उन्होंने वर्ष 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज फॉर कॉमर्स से ग्रेजुएशन पूरी की है. उन्होंने यूपीएससी में 93वां रैंक हासिल किया था.
आईएएस बनने के बाद गंधर्व राठौर को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था.

गौरतलब है कि आईएएस बनने के बाद गंधर्व राठौर को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था. हालांकि, बाद में मैरिज ग्राउंड पर उन्होंने अपना कैडर हिमाचल प्रदेश ट्रांसफर करवाया था. उन्होंने साल 2016 हिमाचल कैडर के आईएएस अनुराग चंदर से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं. अनुराग चंदर शर्मा कांगड़ा जिले के बैजनाथ के चकोल गांव के रहने वाले हैं और 2016 बैच के अफसर हैं. उन्होंने यूपीएसएसी में 11वां रैंक हासिल किया था.  वह लगातार दूसरी बार इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद अफसर बने थे. दोनों की लव मैरिज 2017 में हुई थी. दोनों की मुलाकात ट्रैनिंक के दौरान हुई थी.
साल 2016 हिमाचल कैडर के आईएएस अनुराग चंदर से शादी की थी
Advertisement
उधर, अहम बात है कि उन्हें जब हिमाचल कैडर में ट्रांसफर किया गया तो ममता सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त करने से इंकार कर दिया था और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था. हाईकोर्ट के आदेश पर बंगाल सरकार ने उन्हें रिलीव किया था. ममता सरकार ने कहा था कि उनके पास अधिकारियों की कमी है.
गंधर्व राजस्थान के गुलाबी शहर ने नाम से से मशहूर जयपुर की रहने वाली हैं. अपने पति अनुराग के साथ.

डीसी का पदभार लेने के बाद क्या बोली गंधर्व
मंगलवार को आईएएस अफसर गंधर्व राठौर ने पद भार के बाद मीडिया से कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए स्वयं मैदान में उतरेंगे. उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला भर में काम किया जाएगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें जिला की कमान दी है और यहां पर इसका निर्वहन बखूबी किया जाएगा. गंधर्व राठौर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान की है. उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा.

About the Author

Vinod Kumar Katwal
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें