Advertisement
होमताजा खबरझारखंडबोकारो
शादी में हरियाणा जैसी होगी ग्रैंड एंट्री, बुक करें ये विंटेज कार, देगी रायल टच

Bokaro news: शादी में करना चाहते हैं हरियाणा जैसी ग्रैंड एंट्री, बुक करें 15 लाख में बनी विंटेज कार, देगी रायल टच

Last Updated:

यह विंटेज कार बहुत ही स्पेशल है. शादी, बर्थडे पार्टी, वीआईपी के स्वागत के समारोह में चार चांद लगा देती है. बिज़नेस का यह आइडिया हरियाणा से आया था क्योंकि वहां शादियों में विंटेज कार का काफी अधिक चलन है.

ख़बरें फटाफट
X
title=

बोकारोः नवंबर महीने में शादी का सीजन शुरू होने वाला है, और हर कोई चाहता है कि उसकी शादी भव्य और यादगार बने. ऐसे में अगर आप अपनी शादी में रॉयल टच देना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है,क्योंकि इन दिनों बोकारो शहर में एक खूबसूरत विंटेज कार लोगों का ध्यान अपनी ओर खुब आकर्षित कर रही है और लोग इस कार के साथ खूब सेल्फी ले रहे हैं.

विंटेज कार के मालिक साबिर ने बताया हैं कि यह कार बहुत ही स्पेशल है क्योंकि यह कार शादी , बर्थडे पार्टी, या वीआईपी के स्वागत के समारोह में चार चांद लगा देती है. उन्हें इस बिज़नेस का आइडिया हरियाणा में आया था क्योंकि वहां शादियों में विंटेज कार का काफी अधिक चलन है. ऐसे में उन्होंने सोचा, क्यों न बोकारो में भी कुछ ऐसा शुरू किया जाए ताकि यहां के लोग भी बड़े शहरों की तरह रॉयल शादी का मज़ा ले सकें.
15 लाख में बनकर तैयार हुई विंटेज कार
साबिर ने आगे बताया कि यह कार एक प्रीमियम विंटेज कार कि कॉपी है, जिसे हरियाणा में करीब 15 लाख रुपये की लागत से तैयार करवाया गया है. इस कार कि सबसे बड़ी खसियत है कि यह कार सामान्य कार का तुलना में काफी अधिक लंबी है और कार के अंदर लाल लेदर की सीट के आलावा शानदार वुडन इंटीरियर देखने को मिलता है. इसके अलावा कार के दरवाजे पर बनी लालटेन लाइट्स, और मैकेनिकल हॉर्न इसे कार को और भी रॉयल बनाती है. जिसे शादी, फोटोशूट, गेस्ट वेलकम या दूल्हा-दुल्हन की शानदार एंट्री के लिए उपयोग किया जा सकता है.
Advertisement
25 हजार है बुकिंग चार्ज
वहीं इस कार का प्रतिदिन का किराया 25 हजार रुपये है और नवंबर के शादी सीजन के लिए अब तक 10 बुकिंग हो चुकी हैं, वहीं अगर आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं चास स्थित शगुन इवेंट से संपर्क कर सकते हैं और इस विंटेज कार को किराए पर ले सकते हैं. इस कार पर बैठकर दूल्हा शाही बारात का अनुभव ले सकता है.  इस तरह शादी स्पेशल तो हो जाती है तो वहीं यादगार भी बन जाता है. क्योंकि आजकर पूरी शादी की वीडियोग्राफी होती है.
और पढ़ें