पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने थामा आरजेडी का दामन
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
पूर्व मंत्री और जेवीएम नेता सत्यानंद भोक्ता ने आरजेडी का दामन थाम लिया. तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.

पूर्व मंत्री और जेवीएम नेता सत्यानंद भोक्ता ने चतरा में आरजेडी का दामन थाम लिया. राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के नामांकन के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सभा का आय़ोजन किया गया. इसी सभा में तेजस्वी यादव ने भोक्ता को आरजेडी में शामिल कराया. इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वालों को बांधकर नहीं ऱखा जा सकता है.
पूर्व मंत्री भोक्ता 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर जेवीएम में शामिल हो गये थे. वह चतरा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था. उससे पहले भोक्ता वर्ष 2000 और 2005 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर चतरा से विधायक बने थे. पार्टी ने दोनों बार सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया था. 2010 का चुनाव भोक्ता सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से लड़े, लेकिन हार गए थे.
पूर्व मंत्री के अलावा पूर्व नगर पार्षद जमुना प्रसाद ने भी भाजपा छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. जमुना प्रसाद भाजपा के सहारे ही नगर पार्षद का चुनाव जीते थे.
इनपुट- संतोष कुमार
ये भी पढ़ें- बीजेपी देश में संविधान के बदले नागपुरिया कानून लागू करना चाहती है: तेजस्वी
आरजेडी प्रत्याशी सुभाष यादव ने चतरा सीट से किया नामांकन, बोले- मुकाबला के लिए बीजेपी को नहीं मिल रहा योद्धा

और पढ़ें