'रात में सभी लोगों के सो जाने पर मेरे पास आते थे नेताजी'
Agency:ETV Bihar/Jharkhand
Last Updated:
झारंखड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पर 13 वर्षीय बच्ची ने छेड़खानी, मारपीट और बाल मजदूरी कराने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने बच्ची का बयान लेने के बाद पोक्सो एक्ट, जुविनाइल जस्टिस एक्ट और ह्य़ूमन ट्रैफिकिंग के तहत डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

लड़की के मुताबिक, जब वह मन्नान मल्लिक के यहां काम करती थी तो रात में लोगों के सो जाने के बाद मल्लिक उसके पास आते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल बच्ची को चुटिया स्थित प्रेमाश्रय सेल्टर होम में रखा गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि नाबालिग के माता पिता को जानकारी लेने के लिए बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
लड़की ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोपः
13 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि मल्लिक और उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी उसका शारीरिक शोषण करते थे। लड़की का दावा है कि मल्लिक के यहां काम करने वाली एक और लड़की गर्भवती हो गई थी। धनबाद निवासी नाबालिग पीड़िता ने कहा कि बाद में उसे रांची के डोरंडा स्थित मन्नान मल्लिक के आवास पर लाया गया। वहां लगातार शोषण से परेशान होकर वह वहां से भाग निकली।
एनजीओ की मदद से जूवेनाइल कोर्ट पहुंची लड़कीः
एक एनजीओ की मदद से जूवेनाइल कोर्ट पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसने मल्लिक के धनबाद और रांची स्थित आवासों पर चार सालों तक काम किया। उसने बताया कि जब वह सो जाती थी तो मल्लिक उसके कमरे में आकर उससे छेड़छाड़ करते थे।
चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की सदस्य मीरा मिश्रा ने कोर्ट को बताया, 'लड़की ने मुझे बताया कि वह परिवार के परिचितों के जरिए वह मल्लिक के संपर्क में आई और उनके घर पर काम करना शुरू किया। उसने मल्लिक के घर पर बर्तन धोए, झाड़ू-पोछा किया और मल्लिक तथा उनकी पत्नी को मसाज भी किया। तब उनके यहां आने वाले कुछ लोग और ड्राइवर उसे परेशान किया करते थे।'
15 दिन पहले घर से भागी थी लड़कीः
लड़की मल्लिक के रांची स्थित आवास से 15 दिन पहले भाग कर पास में ही एक औरत के घर पर रहने लगी। बाद में महिला उसे एक एनजीओ के पास लेकर आई और एनजीओ के लोगों ने उसे चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के पास ले गए।
लड़की के बयान पर जुवेनाइल कोर्ट ने सिटी एसपी जया राय को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। राय ने कहा, 'हम जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करेंगे। मेरे अधिकारी उसका बयान दर्ज कर रहे हैं जिसके बाद मामले में उपयुक्त धाराएं लगाएंगे और पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे।'
मन्नान मल्लिक ने बताया राजनीतिक साजिशः
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने यौन शोषण एवं छेड़खानी के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा, 'मैंने कई गरीब लोगों की मदद की है। उसके माता-पिता गरीब थे और उन्होंने ही लड़की का पालन-पोषण करने का आग्रह किया था। वह मेरी बीमार पत्नी की देखभाल करती थी। मैं उसके दादा के उम्र का हूं।'
उन्होंने कहा कि जिस लड़की ने आरोप लगाया है वह 26 फरवरी से लापता थी। उसी दिन उनकी बहू ने रांची में पुलिस को सूचना दी थी। अखबार एवं लोकल केबल चैनल पर भी गुमशुदगी की सूचना दी गई। जिस समय छेड़खानी की बात कही जा रही है, उस दौरान वे (मल्लिक) धनबाद में थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करना चाहते हैं। अगर छेड़खानी की थी तो उसी समय आरोप लगाना चाहिए था।
आप hindi.news18.com की खबरें पढ़ने के लिए हमें फेसबुक और टि्वटर पर फॉलो कर सकते हैं.

और पढ़ें