Indian Army Bharti : भारतीय सेना में सीधे ऑफिसर बनने का मौका, 1,77,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी
Written by:
Edited by:
Last Updated:
Indian Army Bharti : भारतीय सेना में नौकरी पाने का अच्छा मौका है. यहां आर्मी ऑफिसर की सीधी भर्ती निकली है. यह भर्ती एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत होगी. इस स्कीम के लिए आवेदन लड़कों के साथ लड़कियां भी कर सकती हैं. एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए कैसे अप्लाई करें.

Indian Army Bharti : भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत एनसीसी करने वालों की सीधी भर्ती निकाली है. फाइनल सेलेक्शन हो गया तो सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर शॉर्ट सर्विस कमीशन (अस्थायी भर्ती) मिलेगा. सेना की इस एंट्री स्कीम के लिए अविवाहित लड़कों के साथ लड़कियां भी अप्लाई कर सकती हैं. 56वी एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन 8 जनवरी को शुरू हुआ है. इसकी लास्ट डेट 6 फरवरी 2024 है. आवेदन सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर करना होगा.
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम में सबसे पहले सर्विस सेलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू लेता है. जिसे शॉर्ट में एसएसबी इंटरव्यू कहते हैं. यह पांच दिन का होता है. इस दौरान कई तरह के शारीरिक और मानसिक टेस्ट होते हैं. एसएसबी इंटरव्यू सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के प्रयागराज, भोपाल, बैंगलोर और जालंधर केंद्रों पर आयोजित किए जाते हैं. इंटरव्यू के सभी राउंड क्लियर करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होता है. इसमें सेलेक्शन हुआ तो ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में 49 सप्ताह की ट्रेनिंग करनी होगी. यहां से पास आउट होने के बाद सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर कमीशन मिलेगा. सेना में ऑफिसर रैंक पर भर्ती होने के बाद लेवल-10 के अनुसार 56,100 -1,77,500 रुपये पे स्केल की सैलरी मिलेगी.
उम्र सीमा
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करना है तो उम्र 19 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदक का जन्म दो जुलाई 1999 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.
Advertisement
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी विषय में 50 फीसदी मार्क्स से ग्रेजुएशन पास करने वाले 56वीं एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ में एनसीसी सी सर्टिफिकेट परीक्षा बी ग्रेड के साथ पास होना चाहिए.
कितने पदों पर होगी भर्ती
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए पुरुषों के लिए 50 और महिलाओं के लिए 5 वैकेंसी है. इस तरह कुल 55 उम्मीदवारों का सेलेक्शन होगा.
About the Author
Praveen Singh
न्यूज मीडिया इंडस्ट्री में करीब आठ साल काम करने का अनुभव है। साल 2021 से न्यूज 18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में काम कर रहे हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी काम किया है. फोटोग्राफी करने और किताबें पढ़...और पढ़ें
और पढ़ें