Advertisement
होमताजा खबरलाइफ़
CoronaVirus: कोरोना से बचने के लिए करें होम क्वॉरेंटाइन- स्वास्थ्य मंत्रालय

#CoronavirusOutbreak: कोरोना से बचने के लिए होम क्वॉरेंटाइन करें ऐसे- स्वास्थ्य मंत्रालय

Last Updated:

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry Of Health) के अनुसार, कोरोना वायरस (CoronaVirus) से होम क्वॉरेंटाइन के जरिए ही आप खुद को और अपनी फैमिली को संक्रमण से बचा सकते हैं.

CoronaVirus:  कोरोना से बचने के लिए करें होम क्वॉरेंटाइन- स्वास्थ्य मंत्रालयZoom
इटली, ईरान, चीन से कई भारतीय , एय़र लिफ्ट कर लाये गए हैं.
#CoronavirusOutbreak: कोरोना वायरस (CoronaVirus) से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने होम क्वॉरेंटाइन के सिलसिले में एक एडवाइजरी जारी की है.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर होम क्वॉरेंटाइन के बारे में बताया है . कोरोना का अब तक कोई इलाज नहीं खोजा जा सका है, ऐसे में इससे बचाव ही एक मात्र रास्ता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, होम क्वॉरेंटाइन के जरिए ही आप खुद को और अपनी फैमिली को कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन इस तरह है...

  1. होम क्वॉरेंटाइन का मतलब है अपने ही घर में ऐसे कमरे में रहें जो हवादार हो और जिसमें टॉयलेट की सुविधा भी मौजूद हो.



2. अगर आप कोरोना संदिग्ध हैं तो बाकी घर वालों से दूरी बनाकर रखें. अगर आपके फैमिली मेंबर आपके कमरे में मौजूद हैं तो आप उनसे एक मीटर की दूरी पर रहने के लिए कहें.
3. अगर आपको अंदेशा है कि आप कोरोना से संक्रमित हैं या आपके टेस्ट चल रहे हैं तो ऐसे स्थिति में आप किसी भी समारोह, शादी, पार्टी में हिस्सा न लें.
4. ऐसी स्थिति में आप छोटे बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और वृद्ध सदस्यों से दूर रहें क्योंकि उनकी इम्युनिटी काफी कमजोर होती है. ऐसे में उन्हें भी संक्रमण होने का खतरा हो सकता है.
Advertisement
5. साबुन से हाथ धोएं और एल्कोहल बेस्ड हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
6. घर में खुद से पानी, बर्तन, तौलिए और अन्य किसी चीज को न छुएं.
7. कोरोना वायरस से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क लगाकर रहें. हर 6-8 घंटे में मास्क बदलें. मास्क को तय समय के बाद फेंक दें.
8. अगर आपको कोरोना वायरस के कुछ लक्ष्ण जैसे- खांसी, बुखार, सांस में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो हेल्थ सेंटर 011-23978046 पर कॉल करें.
होम क्वॉरेंटाइन लोगों के परिवार वालों के लिए निर्देश:

  1. जो व्यक्ति होम क्वॉरेंटाइन है उसकी देखभाल के लिए घर का कोई एक सदस्य ही हो. होम क्वॉरेंटाइन व्यक्ति की त्वचा से सीधे संपर्क से परहेज करें.


2. होम क्वॉरेंटाइन व्यक्ति के कमरे की साफ-सफाई करने से पहले हाथों में दस्ताने पहनें. जब दस्ताने उतारें तब हाथों को अच्छे से धोएं और सैनेटाइज करें.

3. अगर आपके घर में कोई ऐसा व्यक्ति है जो होम क्वॉरेंटाइन हो तो बाहरी लोगों और मेहमानों को घर में न बुलाएं. कम से कम 14 दिनों तक तो ऐसा करें ही जब तक कि रिपोर्ट्स नेगेटिव न आ जाए.
और पढ़ें