Coronavirus: मेकअप के सामान को भी सैनिटाइज करना जरूरी, इन टिप्स की लें मदद
Agency:News18Hindi
Last Updated:
महिलाओं को अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स यानी कि मेकअप के सामान को भी सैनिटाइज करना चाहिए क्योंकि अगर इनमें किसी भी तरह का वायरस और बैक्टीरिया चिपका हुआ रहा गया तो ये आपकी त्वचा के संपर्क में आकर आपको बीमार कर सकता है.

कोरोनावायरस से बचाव के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है. वहीं लोग सोशल-डिस्टेसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरी तरह से ख्याल रख रहे हैं. इस महामारी के समय में हर किसी को अपने हेल्थ और हाईजीन का ध्यान रखने की जरूरत है. वायरस से बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं और बार बार अपने हाथों को हैंडवॉश या सैनिटाइजर से साफ कर रेह हैं. आपको बता दें कि कोरोनोवायरस अन्य दूषित सतहों पर भी फैल सकता है. ऐसे में जिन चीजों को आप व्यक्तिगत तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें भी आपको सैनिटाइज करना चाहिए.
महिलाओं को अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स यानी कि मेकअप के सामान को भी सैनिटाइज करना चाहिए क्योंकि अगर इनमें किसी भी तरह का वायरस और बैक्टीरिया चिपका हुआ रहा गया तो ये आपकी त्वचा के संपर्क में आकर आपको बीमार कर सकता है. पर आप में से ज्यादातर लोग यही सोच रहे होंगे कि आखिरकार रोजाना इस्तेमाल होने वाले मेकअप ब्रश से लेकर लिपस्टिक तक को कैसे सैनिटाइज किया जाए तो आइए आपको बताते हैं इन्हें सैनिटाइज करने के तरीकों के बारे में.
मेकअप ब्रश
मेकअप ब्रश जिसे आप अपने मेकअप के लिए इस्तेमाल करते हैं उन्हें समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. आप अपने ब्रश और स्पंज को एक कटोरी पानी में भिगो दें. आप इस पानी में हल्का शैंपू मिला दें और उन्हें कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप उन्हें साफ पानी सो धे लें. इसके अलावा आप ब्रश के ब्रिसल्स को अल्कोहल में डाल कर भी साफ कर सकते हैं. आप नरम कॉटन पैड का उपयोग कर ब्रश को साफ कर सूखा लें. इसी तरह आप अपने मेकअप ब्रश को कुछ दिनों के अंतराल में ही अल्कोहल आधारित ब्रश क्लीनर या हल्के शैंपू से साफ कर सकते हैं.

Advertisement
फेस पाउडर के पैलेट्स
लोग अक्सर मेकअप करते वक्त अपने पैलेट पर कुछ पाउडर गिराते रहते हैं. ऐसे में फेस पाउडर के पैलेट को साफ करने के लिए एक स्प्रे बोतल में सैनिटाइजर भर लें और सीधे पैलेट पर स्प्रे करें. फिर इसे हल्के कॉटन से साफ कर लें. पाउडर का इस्तेमाल करते वक्त आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे जिस ब्रश और कॉटन से चेहरे पर लगाते हैं, उसे बार बार साफ करते रहें.

मेकअप पेंसिल और शार्पनर
अपनी पेंसिल और शार्पनर लें और इसे एक कटोरी अल्कोहल में कुछ मिनट के लिए डालकर रगड़ें. इसे एक कॉटन पैड से साफ करें और सूखने के लिए छोड़ दें. अब, कॉटन पर पेंसिल और शार्पनर को थोड़ा रब करें और सूखा लें. आप चाहें तो इसे थोड़ी देर धूप में भी रख सकते हैं.

लिक्विड फाउंडेशन
एक कपास पैड या स्पॉन्ज लें और इसे सैनिटाइजर लगा कर कर गीला कर लें. फाउंडेशन की बोतल और उसके नोजल को ठोस सफाई देने के लिए इस अल्कोहल-वेट कॉटन का इस्तेमाल करें. फिर पूरी बोतल को अच्छे से साफ करें.

लिपस्टिक
अपनी लिपस्टिक को साफ रखना बेहद जरूरी है क्योंकि ये सीधे आपकी त्वचा को छूती हैं. आइसोप्रोपिल अल्कोहल लिपस्टिक पर स्प्रे करें. फिर आप इसे हल्के हाथों से कॉटन की मदद से पोंछ कर साफ कर लें. वहीं ध्यान में ये रखें कि आपकी लिपस्टिक का इस्तेमाल सिर्फ आप ही करें, किसी और के साथ इसे शेयर न करें. वहीं इसे लगाने से पहले अपने हाथों को साफ कर लें, ऊपरी ढक्कन और लिपस्टिक बॉडी को इस्तेमाल करने बाद एक बार फिर सैनिटाइजर लगा कर पोंछ लें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
और पढ़ें