Advertisement
होमताजा खबरलाइफ़
Happy Labour Day 2020: सहकर्मियों को मजदूर दिवस पर ऐसे भेजें शुभकामनाएं

Happy Labour Day 2020: कामकाजी दोस्तों और सहकर्मियों को मजदूर दिवस पर ऐसे भेजें शुभकामनाएं

Last Updated:

इस दिन को मजदूरों के काम के घंटों को कम करवाने के मकसद से मनाना शुरू किया गया था. दरअसल उस वक्त मजदूर दिन में 10 से 15 घंटे तक काम किया करते थे. ऐसे में कामकाजी लोगों को इस मौके पर बधाई जरूर देनी चाहिए.

Happy Labour Day 2020: सहकर्मियों को मजदूर दिवस पर ऐसे भेजें शुभकामनाएंZoom
मजदूरों को वापस काम पर वापस बुलाने के लिए कंपनियां दे रहीं हैं ये ऑफर्स
दुनियाभर में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है. ये दिन मेहनत करने वाले लोगों के सम्मान में मनाया जाता है. इस दिन भारत समेत कई देशों में मजदूरों की उपलब्धियों को और देश के विकास में उनके योगदान को सलाम किया जाता है. ये दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के कई देशों में छुट्टी होती है. इस मौके पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करते हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज भी बुलंद करते हैं. हालांकि लॉकडाउन के चलते इस बार इस तरह के आयोजन नहीं हो सकें. भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने 1 मई 1923 को चेन्नई से की थी.
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 से हुई थी. इस दिन को मजदूरों के काम के घंटों को कम करवाने के मकसद से मनाना शुरू किया गया था. दरअसल, उस वक्त मजदूर दिन में 10 से 15 घंटे तक काम किया करते थे. ऐसे में कामकाजी लोगों को इस मौके पर बधाई जरूर देनी चाहिए. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर इन मैसेजों की मदद से अपने कामकाजी दोस्तों को घर बैठे ही शुभकामनाएं दे सकते हैं.
अमीरी में अक्सर अमीर अपने सुकून को खोता है,
मज़दूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं...
किसी को क्‍या बताएं कि कितने मजबूर हैं हम,
बस इतना समझ लीजिए कि मज़दूर हैं हम
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं...
Advertisement
मज़दूर ऊंचाई की नींव है,
गहराई में है पर अंधकार में क्‍यों,
उसे तुच्छ न समझना, वो देश का गुरूर है...
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं...
हाथों में लाठी है,
मजबूत उसकी कद-काठी है,
हर बाधा वो कर देता है दूर,
दुनिया उसे कहती है मज़दूर
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं...
अगर इस जहां में मज़दूर का न नामों-निशां होता,
फिर न होता हवा महल और न ही ताज महल होता...
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं
लोगों ने आराम किया और छुट्टी पूरी की,
1 मई को भी मज़दूरों ने मज़दूरी की
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं....
और पढ़ें